IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के 64वें मैच में आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी के दम पर नया इतिहास रच दिया है। इसके अलावा इतनी छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी कम उम्र में नहीं कर पाए थे।
क्यूंकि अब आरआर के इस युवा स्टार बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में इतिहास रचते हुए आईपीएल सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब वह किसी भी T20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।
वैभव ने घर में रचा इतिहास :-
आईपीएल 2026 सीजन का 64 वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरआर के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि 14 गेंदों में हासिल कर ली।

इसके चलते हुए अब उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। क्यूंकि इससे पहले सबसे कम उम्र में आईपीएल के एक सीजन में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर था। क्यूंकि उन्होंने यह उपलब्धि को साल 2018 में खेलते हुए हासिल किया था।
सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के क्लब में मारी एंट्री :-
इसके अलावा आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाया था। इस मैच में उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके चलते हुए उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं इस मैच से पहले वैभव के IPL 2026 में 43 छक्के थे।

इसके अलावा आज के इस मैच में लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ 7 छक्के जड़ते ही वैभव का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। वहीं इस मैच में वह 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है।

इसके अलावा अब उनके पास क्रिस गेल का कीर्तिमान तोड़ने का भी शानदार मौका है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड गेल के नाम पर ही डेढ़ है। क्यूंकि उन्होंने एक सीजन में कुल 59 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज :-
क्रिस गेल – 59
वैभव सूर्यवंशी – 53
आंद्रे रसेल – 52
क्रिस गेल – 51
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







