बीसीसीआई आईपीएल को मार्च से मई की जगह पर अक्टूबर नवंबर में कराने का प्लान बना रही है।
आईपीएल भारत का त्योहार माना जाता है और यह अब तक मार्च से मई के बीच खेला जाता रहा है। हालांकि अब इसके शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने लीग के आयोजन के समय में बदलाव को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।
इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट को और एक्सटेंड करने का भी प्लान बताया। अब आईपीएल में 74 की बजाय 94 मैच देखने को मिल सकते हैं।
सितंबर अक्टूबर में कराना चाहते हैं आईपीएल – अरुण धूमल
मीडिया से बात करते हुए आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि, “हम ब्रॉडकास्टर से आमने-सामने बैठकर बात करेंगे और उनसे उनकी राय जानने की कोशिश करेंगे कि क्या टूर्नामेंट को किसी और समय पर आयोजित किया जा सकता है।”
धूमल ने आगे कहा कि, सितंबर-अक्टूबर के समय में आईपीएल कराने का सुझाव भी है। एडवरटाइजर्स के लिए भी यह सबसे अच्छा टाइम है क्योंकि यह दिवाली से ठीक पहले का समय है.”
आईपीएल मैचों को बढ़ाना चाहती है बीसीसीआई
मौसम के बारे में भी अरुण धूमल ने कहा, “मौसम एक और मुश्किल है, जिसका हमें सामना करना पड़ता है। मई में काफी गर्मी हो रही है इसलिए हम फरवरी से अप्रैल तक की विंडो भी देख रहे हैं या फिर साल के अंत में कोई विंडो मिल जाए। उन्होंने कहा कि, बीसीसीआई वो करना चाहते हैं, जो खेल के लिए बेस्ट हो क्योंकि आईपीएल सिर्फ भारत को नहीं बल्कि कई अन्य बोर्ड्स पर भी प्रभाव डालता है.”
94 मैच कराना चाहती हैं बीसीसीआई
मैचों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी अरुण धूमल ने कहा, “अभी सब टीमें 7 होम और 7 अवे मैच खेलती हैं। लेकिन जल्द ही लीग में 10 टीमों को 9 होम और 9 अवे गेम खेलने होंगे। आईसीसी कैलेंडर में जगह न होने की वजह से मैचों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। अगर बीसीसीआई को विंडो मिलती है, तो हम आईपीएल में 2 हफ्ते और जोड़ने की कोशिश करेंगे। जिससे मैचों की संख्या 74 से बढ़कर 94 हो सकें।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







