Thursday, June 11

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं और अब सिर्फ कुछ मुकाबलों के बाद चैंपियन का पता चल जायेगा। हालाँकि अब सभी टीमों के लिए नॉकऑउट मुकाबले बचे हुए हैं। जिसके चलते हर टीम और खिलाड़ी के ऊपर काफी ज्यादा प्रेसर होगा।

जो इस दबाव में चमकेगा उसका नाम हमेशा याद किया जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 405 रन

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में पांचवे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने बल्ले से कई अच्छी पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाई है बल्कि टाइटल जिताने में भी मदद की हैं।

रोहित ने आईपीएल में 23 प्लेऑफ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18.4 की औसत और 118 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं।

4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) – 406 रन

आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से टीम को बहुत से मैच एकतरफा जिताकर दिए हैं। बड़े मैचों में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी हैं। उनके पास ग्राउंड के हर कोने में शॉट्स मौजूद हैं जिसके चलते वो आसानी से रन बना लेते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने प्लेऑफ में 13 मैच खेले हैं जिनकी 12 पारियों में 36.9 की औसत और 138.56 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं और इसके साथ 3 पचासे भी जड़ें हैं।

3. शुभमन गिल (Shubman Gill) – 475 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कम समय में अपने टैलेंट की जहल सभी को दिखा दी थी। जितना बड़ा मैच उतना ही ज्यादा खिलाड़ी के टैलेंट और स्किल की पहचान। बड़े मैचों में तो गिल का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा हैं। 2023 में आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर में बेंगलुरु के खिलाफ शतक हो या फिर 2022 के फाइनल में मैच विनिंग नॉक हो। उन्होंने अपने छोटे से करियर में सभी कुछ करके दिखाया हैं।

शुभमन गिल ने 11 मैचों में 47.5 की एवरेज और 146 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया हैं।

2. एमएस धोनी (MS Dhoni) – 523 रन

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी की जितनी ज्यादा तारीफ होती हैं। उतनी ही उनकी बल्लेबाजी को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। जबकि वो भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के ग्रेटेस्ट फिनिशर थे। बड़े मैचों में तो उनका प्रदर्शन और निखार कर आता हैं।

धोनी ने आईपीएल के प्लेऑफ में 28 मैचों की 23 पारियों में 34.86 की एवरेज और 134 के स्ट्राइक रेट से 523 रन बनाए। यहीं नहीं वो दो अर्धशतक भी लगाने में सफल रहे हैं।

1. सुरेश रैना (Suresh Raina) – 714 रन 

सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल बुलाया जाता हैं। जबकि उन्होंने 5 साल पहले ही संन्यास ले लिया था। उन्होंने जितने भी साल चेन्नई के लिए खेला है हर बार वो प्लेऑफ में क्वालीफाई की हैं और इसके साथ 4 बार ट्रॉफी जीतने में भी सफल रही हैं जिसमें उनका योगदान बहुत ज्यादा था।

प्लेऑफ में तो सुरेश रैना का कोई तोड़ ही नहीं था। वो हमेशा इन बड़े मैचों में अच्छा परफॉर्म करते थे। वो प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 24 मैच खेले जिसमें 37.57 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट से 714 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए थे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version