Wednesday, March 11

Google News Sports Digest Hindi

IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार 182 खिलाड़ियों पर कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। वहीं इस मेगा ऑक्शन से भारत सरकार को 89.49 करोड़ रुपये का टीडीएस मिलने वाला है। क्यूंकि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अपनी सैलरी से 10 परसेंट टीडीएस देना होगा। जबकि विदेशी प्लेयर्स पर इससे दोगुना यानी 20 परसेंट टीडीएस लगने वाला है।

IPL mega auction
image source via getty images

वहीं इस बार का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) सउदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था। वहीं तीन साल पहले हुई मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) की तुलना में इस बार 30 करोड़ रुपये ज्यादा यानी सभी टीमों के लिए 120 करोड़ रूपये का पर्स था। इसके अलावा मेगा नीलामी में इस बार सभी 10 फ्रैंचाइजी ने मिलकर कुल 639.15 करोड़ खर्च करते हुए 182 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से इस बार 62 विदेशी खिलाड़ी थे। इसके अलावा भले ही यह नीलामी (IPL Mega Auction) देश से बाहर हुई हो लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार को नीलामी से बंपर कमाई हुई है।

भारत सरकार को IPL Mega Auction से मिलेंगे 89.40 करोड़ :-

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने 182 खिलाड़ियों पर जो 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उसमें से टीडीएस काटकर ही सभी खिलाड़ियों को पैसे दिए जाएंगे। क्यूंकि यह टीडीएस भारत सरकार की झोली में आने वाला है। वहीं इस बार नीलामी (IPL Mega Auction) में कुल 639.15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस कुल खर्च की गई राशि में से भारतीय प्लेयर्स पर 383.40 करोड़ रुपये की बोली और विदेशी खिलाड़ियों पर 255.75 करोड़ रुपये की बोली लगी है।

bcci
image source via getty images

वहीं आईपीएल के नियम के हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों पर 10 परसेंट टीडीएस देना पड़ेगा। जबकि विदेशी खिलाड़ियों पर 20 परसेंट का टीडीएस लगता है। वहीं इस हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों का टीडीएस 38.34 करोड़ रुपये बनता है। जबकि विदेशी खिलाड़ियों का टीडीएस 51.15 करोड़ रुपये बनता है। तभी तो अब इस मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से भारत सरकार के खजाने में 89.49 करोड़ रुपये आने वाले हैं।

मेगा नीलामी में ऋषभ पंत पर लगी ऐतिहासिक बोली :-

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) में इस बार भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गत चैंपियन केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर आईपीएल लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK लगा सकती है ऋषभ पंत पर बड़ी बोली
image source via getty images

क्यूंकि इस बार हुई मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) में पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं इसके अलावा इस बार वेंकटेश अय्यर पर अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी है।

श्रेयस अय्यर को केकेआर ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा :-

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की टीम ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा है। वहीं इसके अलावा नीलामी (IPL Mega Auction) में पंत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर बोली लगी थी।

Shreyas Iyer
image source via getty images

लेकिन बाद में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 करोड़ 75 लाख रुपये पर ‘राइट टू मैच’ का इस्तेमाल किया था। इसके बाद लखनऊ ने पंत पर आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई थी। जिसके चलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पीछे हट गई। तभी तो अब एक बार फिर से अय्यर और पंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version