Friday, February 13

IPL 2025: प्रवीण तांबे IPL में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 44 साल और 219 दिन की उम्र में साल 2016 में अपना आखिरी मैच खेला था। वहीं मौजूदा समय में एमएस धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट को हमेशा युवा खिलाड़ियों का माना जाता है। तभी तो आईपीएल में सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन फिटनेस की जरुरत होती है। इसके चलते हुए ही उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए इस लीग में ज्यादा जगह नहीं बचती है।

इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने उम्र को मात देते हुए 40 की उम्र के बाद भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इस समय जहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। तभी तो वो दुनिया की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नहीं हैं। आज हम आपको आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

आईपीएल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी :-

ब्रैड हॉग :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 45 साल और 92 दिनों की उम्र में आईपीएल को अलविदा कहा था। इस खिलाड़ी ने अपना अंतिम मैच साल 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था। तब इसमें उन्होंने दो ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया था।

Brad Hogg
Brad Hogg

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने साल 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद साल 2015 में वह KKR की टीम के साथ आईपीएल में वापस लौटे थे। उस समय उन्होंने अपने सीजन में 6 मैचों में 6.85 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए थे। वहीं चार सीजन में खेलते हुए उन्होंने 21 मैच में 24.78 की औसत और 7.47 की इकॉनमी से 23 विकेट लिए थे।

प्रवीण तांबे :-

इस खिलाड़ी को क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा लेट ब्लूमर कहा जा सकता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2013 में 41 साल और 212 दिनों की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। इसके अलावा वह अभी भी आईपीएल में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के लिए 44 साल और 219 दिनों की उम्र में खेला था।

Praveen Tambe
Praveen Tambe

इस खिलाड़ी ने 33 आईपीएल मैचों में खेलते हुए कुल 28 विकेट लिए थे। वहीं साल 2014 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वहीं तब वह आईपीएल में इस कारनामे को करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। इसके चलते हुए उनके ऊपर साल 2022 में बॉलीवुड फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे आई थी।

महेंद्र सिंह धोनी :-

भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इस मौजूदा समय में आईपीएल के सबसे पुराने सक्रिय खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल 2025 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा ही हैं। इसके अलावा उन्होंने आखिरी बार 22 मई, 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेला था। तब उनकी उम्र उम्र 42 साल और 323 दिन थी। जिससे वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं।

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

इस बार भी वह IPL 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। इस समय उन्होंने IPL खिताब जीता था। उन्होंने अभी तक रिकॉर्ड 264 आईपीएल मैच खेलते हुए 5243 रन बनाए हैं। इसमें उनके 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा वह आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ियों में से भी एक हैं। तभी तो एक बार फिर से उनका जादू आईपीएल 2025 में भी देखने को मिलेगा।

मुथैया मुरलीधरन :-

श्रीलंका के इस दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भी सात आईपीएल सीजन खेले थे। इसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (2008-2010), कोच्चि टस्कर्स केरल (2011) और आरसीबी (2012-2014) के लिए अपना योगदान दिया।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan

उन्होंने साल 2014 में 42 साल और 35 दिन की उम्र में आईपीएल से विदाई ली थी। इस दौरान उन्होंने 66 मैचों में खेलते हुए 63 विकेट चटकाए हैं। इसमें उनका 6.68 की इकॉनमी और 26.92 की औसत रहा था।

इमरान ताहिर :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर हैं। इस बीच उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आठ सीजन में 59 आईपीएल मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 और 2021 में आईपीएल खिताब भी जीता हैं।

Imran Tahir
Imran Tahir

इसके अलावा साल 2019 का उनका सीजन काफी शानदार रहा था। उस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 26 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 25 अप्रैल 2021 को आरसीबी के खिलाफ खेला। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 82 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी 20.77 की औसत और 7.76 की इकॉनमी रही है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version