IPL Record: इस मौजूदा समय में आईपीएल 2026 का सीजन खेला जा रहा है। इसके अलावा भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल के इतिहास में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। क्यूंकि वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 20+ विकेट लिए हैं। इसके चलते ही इस बार उनकी टीम का भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। आइए इस बीच अब उन गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने सर्वाधिक बार 20+ विकेट लिए हैं।

1. युजवेंद्र चहल : 5 बार :-

इस मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी। वहीं तब से लेकर अभी तक वह 225 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

इसके अलावा आईपीएल 2022 का सीजन उनके करियर का सबसे अच्छा सीजन रहा था। क्यूंकि तब इस स्पिन गेंदबाज ने उस सीजन में 17 मैचों में 19.51 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 27 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में साल 2023 में 21, 2020 में 21, 2016 में 21 और 2015 में 23 विकेट लिए थे।

2. भुवनेश्वर कुमार : 4 बार :-

आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी तक कुल 21 विकेट ले चुके हैं। वहीं आईपीएल 2016 में भी उन्होंने 17 मैचों में 21.30 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.42 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए थे।

Bhuvneshwar Kumar, RCB
Bhuvneshwar Kumar, RCB/Getty Images

जबकि साल 2017 के सीजन में इस तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में ही 14.19 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत और 7.05 की उम्दा इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए ही उन्होंने इन दोनों संस्करणों में पर्पल कैप भी जीती थी। इसके अलावा साल 2014 के सीजन में भी उन्होंने कुल 20 विकेट लिए थे।

3. जसप्रीत बुमराह : 4 बार :-

मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी 4 अलग-अलग आईपीएल सीजन में 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2017 के आईपीएल सीजन में कुल 20 विकेट लिए थे। इसके बाद साल 2020 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.73 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके बाद फिर उन्होंने साल 2021 के आईपीएल सीजन में भी 21 विकेट लिए थे। इसके बाद फिर बुमराह ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में भी कुल 20 विकेट लिए थे। लेकिन मुंबई इंडियंस टीम के इस स्टार तेज गेंदबाज ने अभी तक पर्पल कैप नहीं जीती है।

4. लसिथ मलिंगा : 4 बार :-

मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी 4 सीजन में इस कारनामे को कर चुके हैं। वहीं सबसे पहले उन्होंने यह कारनामा साल 2011 के आईपीएल सीजन में किया था। तब उन्होंने 5.95 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट लिए थे।

Lasith Malinga
Lasith Malinga

इसके बाद भी उन्होंने अगले 2 सीजन साल 2012 और 2013 में भी क्रमशः 22 और 20 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा साल 2015 के खिताब जीतने के समय में भी मलिंगा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तब भी उन्होंने कुल 24 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version