गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।

यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए GT vs RCB मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। यह राइवलरी अब पूरी तरह बराबरी पर आने वाली है।

आईपीएल इतिहास में अब तक गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए 9 मैचों के रिजल्ट देखें तो गुजरात ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि बेंगलुरु भी 5 मैच जीत चुकी है।

ये हैं गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टाइमलाइन और रिजल्ट

IPL 2022: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

19 मई 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

30 अप्रैल 2022: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने एक मैच जीता

21 मई 2023: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दोनों मैच जीते

28 अप्रैल 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

4 मई 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने एक मैच जीता

2 अप्रैल 2025: गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2026: बेंगलुरु ने 2-1 से बनाई बढ़त

24 अप्रैल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच।

30 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से दर्ज की जीत।

26 मई 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रन से दर्ज की जीत।

इस साल होने हैं 4 मैच

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस साल 4 मैच खेले जाने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नावमी स्टेडियम में हुआ था जिसमें आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में हुआ था जहां बेंगलुरु ने 92 रनों से धूल चटाई थी। आखिरी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version