IPL Record: आईपीएल 2026 के सीजन में आरआर के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। क्यूंकि अभी तक आरआर के इस युवा बल्लेबाज ने कई पारियों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

इसके चलते हुए इस युवा सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल लीग के इतिहास का एक अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके चलते हुए आइए एक सीजन में 40+ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. वैभव सूर्यवंशी :-

इस सूची में अब पहले पायदान पर आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक 12 पारियों में खेलते हुए कुल 43 छक्के लगा दिए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से अभी तक कुल 43 ही चौके भी आए हैं।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

इसके अलावा अभी तक उन्होंने 40.50 की बल्लेबाजी औसत और 234.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 486 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा इस मौजूदा आईपीएल सीजन में वह अभी तक जसप्रीत बुमराह से लेकर मिचेल स्टार्क जैसे बड़े गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगा चुके हैं।

2. अभिषेक शर्मा :-

इस सूची में अब दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपनी टीम की तरफ से साल 2024 का आईपीएल सीजन काफी अच्छा खेला था। तब उन्होंने साल 2024 के आईपीएल सीजन में खेली 16 पारियों में 32.26 की बल्लेबाजी औसत और 204.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 484 रन बनाए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा उस आईपीएल सीजन में इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज के बल्ले से 42 छक्के भी आए थे। इसके चलते हुए तब उस सीजन में हैदराबाद की टीम उपविजेता रही थी। उस सीजन में यह टीम केकेआर की टीम के खिलाफ फाइनल मैच हारी थी। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में भी खेलते हुए वह अभी तक कुल 37 छक्के लगा चुके हैं।

3. क्रिस गेल ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के :-

इसके अलावा आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी तक आरसीबी के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर ही दर्ज है।

Chris Gayle
Chris Gayle

उन्होंने आईपीएल 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे। उनके बाद आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर हैं। उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में कुल 52 छक्के लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version