Wednesday, March 11

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल के इतिहास में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने इसकी ट्रॉफी पर 5 बार कब्ज़ा किया है। इसके अलावा वह इस आईपीएल सीजन में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जबकि पिछले आईपीएल सीजन 2024 में यह टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। इसके अलावा यह टीम आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक 6 जीत दर्ज करके अंक तालिका में अभी दूसरे नंबर पर है। आइए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. केएल राहुल :-

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में केएल राहुल अभी पहले पायदान पर आते हैं। आईपीएल में अभी तक वह दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के लिए भी खेले हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इस समय वह दिल्ली की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने MI के खिलाफ खेले 19 मैचों की 19 पारियों में 74.23 की बल्लेबाजी औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

2. विराट कोहली :-

आरसीबी के दिग्गज सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मामले में अभी दूसरे स्थान पर आते हैं। वह आईपीएल 2008 में पहली बार मुंबई की टीम के खिलाफ मैच खेले थे। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 34 मैच खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 33 पारियों में 31.79 की बल्लेबाजी औसत और 128.77 की स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 92 रन का रहा है। वह अभी भी आरसीबी की टीम के लिए ही खेल रहे हैं।

3. शिखर धवन :-

इस सूचि में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अभी भी तीसरे नंबर पर आते हैं। लेकिन इस मौजूदा समय में वह क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मुंबई की टीम के खिलाफ कुल 28 मैच खेले थे।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 28 पारियों में 39.17 की बल्लेबाजी औसत और 128.34 की स्ट्राइक रेट से 901 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 82 रनों का रहा था। इसके अलावा वह आखिरी बार इस टीम के खिलाफ साल 2023 में खेले थे।

4. सुरेश रैना :-

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आते हैं। लेकिन इस समय वह भी संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा यह पूर्व स्टार खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात लायंस (GT) की टीम की तरफ से भी खेले हैं।

Suresh Raina
image source via getty images

उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेली 34 पारियों में 29.42 की बल्लेबाजी औसत और 139.42 की स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 83 रन का रहा था। लेकिन इस समय वह अभी कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version