Wednesday, February 11

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण आईपीएल को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच सीज़फायर हो चुका है, और ऐसे में अब बीसीसीआई ने फिर से आईपीएल को दोबारा शुरू करने की तैयारियों में तेजी ला दी है।

BCCI का प्लान B अब हो सकता है प्लान A

IPL will return to its glory after the ceasefire, the remaining matches may start from next week
IPL will return to its glory after the ceasefire, the remaining matches may start from next week/Getty Images

पहले जो प्लान बी था, अब वही मुख्य प्लान बन सकता है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को वेन्यू के तौर पर तैयार रखा है, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले हफ्ते से आईपीएल के बचे हुए मैच शुरू हो सकते हैं। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

फ्रेंचाइजियों को भेजा गया अलर्ट, खिलाड़ियों की वापसी की तैयारी

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को अलर्ट पर रखा है और प्लेयर्स की वापसी के लिए भी बातचीत शुरू हो चुकी है। कुछ विदेशी खिलाड़ी पहले ही अपने देश लौट चुके थे, लेकिन सीज़फायर के बाद माहौल बेहतर हुआ है और उम्मीद है कि खिलाड़ी जल्द भारत लौटेंगे।

16 मुकाबले बाकी, प्लेऑफ से पहले टाइट शेड्यूल

IPL will return to its glory after the ceasefire, the remaining matches may start from next week
Punjab Kings vs Delhi Capitals/Getty Images

इस सीजन के अभी 12 लीग और 4 प्लेऑफ मैच खेले जाने बाकी हैं। समय कम है क्योंकि 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाना है। ऐसे में बीसीसीआई को शेड्यूल बहुत ही सावधानी से बनाना होगा ताकि सभी मुकाबले सही समय पर पूरे हो सकें।

अब जब तनाव कम हो चुका है और क्रिकेट फिर से शुरू होने को तैयार है, तो फैंस के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं। आने वाले दिनों में स्टेडियम फिर से तालियों और चीयर्स से गूंज सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version