Jos Buttler: इस समय आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद अब सभी टीमें मेगा ऑक्शन की तैयारियों में जुट गई हैं। इस बार मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित की जाएगी। इस बार यह मेगा नीलामी काफी मजेदार होने वाली है। क्यूंकि इस बार मेगा नीलामी में दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

इसके अलावा इन स्टार खिलाड़ियों में कई दिग्गज विकेटकीपर्स भी नीलामी में शामिल होने वाले हैं। इस बार की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन के अलाव जोस बटलर (Jos Buttler) जैसे स्टार खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले है। वहीं इस बार इन सभी स्टार खिलाड़ियों पर काफी पैसों की बारिश होने वाली है। क्यूंकि सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइटंस जैसी टीमें इन सभी को (Jos Buttler) अपनी टीम के लिए खरीद सकती है।
ये सभी टीमें Jos Buttler पर लगा सकती है बड़ा दांव :-
इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) साल 2018 से राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन अबकी बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने उनको रिलीज कर दिया है।

इसके अलावा वह (Jos Buttler) एक बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ-साथ विस्फोटक सलामी बल्लेबाज भी हैं। वहीं जोस बटलर (Jos Buttler) को अच्छी खासी कप्तानी का भी अनुभव है। वहीं अब ऐसे में जब वह आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में आएंगे तो सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइटंस जैसी टीमों की नजर उनपर रहने वाली है।

इस बार सीएसके की टीम ऋषभ पंत के साथ-साथ जोस बटलर (Jos Buttler) को भी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है। क्यूंकि अगर बटलर को सीएसके की टीम ने अपने साथ जोड़ा तो वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ टीम के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं।
बटलर का आईपीएल में शानदार है रिकॉर्ड :-
साल 2016 से इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल खेल रहे हैं। इसके अलावा वह अभी तक 107 मैचों में खेलते हुए 7 शतक और 19 अर्धशतक भी लगा चुके है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अभी तक 3582 रन बनाए हैं।

इसके अलावा बटलर (Jos Buttler) साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। उन्होंने पिछले 3 सीजन में इस टीम के लिए कुल 42 मैचों में खेलते हुए 1618 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले 3 सीजन में 6 शतक भी लगाए है। वहीं भारतीय दिग्गज विराट कोहली के आईपीएल में सर्वाधिक 8 शतक है। यही एक ऐसे बल्लेबाज है जो विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। वहीं अबकी बार यह देखने वाली बात होगी कि बटलर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कौन से टीम अपने साथ जोड़ेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


