आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऑक्शन से पहले प्लेयर्स ने अपने नाम रजिस्टर कर दिए हैं। इसके लिए 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम नीलामी के लिए डाला है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने अपनी अनोखी मांग से सभी को हैरान कर दिया है। इस प्लेयर ने मात्र 4 मैच खेलने के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे हैं।
जोश इंग्लिस पूरे सीजन के लिए नहीं रहेंगे उपलब्ध

आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस हैं। उन्हें इस सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन उन्होंने काफी महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं, जिसके चलते ही पंजाब की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। क्वालीफायर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेली गई उनकी इनिंग काफी अहम थी, जिसकी वजह से वे मैच जीतने में सफल हुए थे।
सिर्फ 4 मैच खेलेंगे इंग्लिस
जोश इंग्लिस इस आईपीएल में पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उसी समय उनकी शादी है और वे इस साल सिर्फ 4 मैच ही खेल सकते हैं। इतने मैच खेलने के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। अगर कोई टीम उन्हें खरीदती है तो उनकी बिडिंग और बढ़ सकती है। हालांकि इतने कम मैचों के लिए उन्हें पैसा देना एक नुकसान हो सकता है।
हालांकि वह काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। भले ही वे इस बार पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन अगले साल वे पूरे सीजन में खेलेंगे। जोश इंग्लिस को अगले साल के लिए खरीदा जा सकता है। क्योंकि इस सीजन उपलब्धता की वजह से फ्रेंचाइज़ी उनके ऊपर बिड नहीं करेंगी और ऐसे में वे सस्ते में मिल सकते हैं।
ऐसा रहा है जोश का आईपीएल में प्रदर्शन
जोश इंग्लिस ने आईपीएल में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.88 की औसत और 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक शामिल है।

