Friday, February 13

Pak Cricketer Junaid Khan Drops Fixing Hint on Ishan Kishan Out Controversy: IPL 2025 का एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला अब विवादों की चपेट में आ गया है। बुधवार को हैदराबाद में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन की आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ जुनैद खान ने भी इस पर कमेंट करते हुए फिक्सिंग की ओर इशारा किया है।

मैच की शुरुआत में, मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी के दौरान ईशान किशन नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे। लेकिन दीपक चाहर की गेंद पर वो बिना बल्ले का किनारा दिए खुद ही क्रीज़ छोड़कर बाहर चल दिए। गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, न बॉल पर कोई अपील हुई, न विकेटकीपर रायन रिकेल्टन की कोई प्रतिक्रिया दिखी। अंपायर विनोद सेशन ने पहले इसे वाइड करार दिया, लेकिन किशन के खुद से बाहर चले जाने के बाद फैसला बदलकर आउट दे दिया।

UltraEdge से हुआ खुलासा, बॉल और बल्ले का नहीं हुआ था संपर्क

बाद में जब UltraEdge रिप्ले आया, तो उसमें साफ़ दिखा कि किशन के बल्ले का गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ था। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर SRH फैंस ने नाराज़गी जताई और इसे मैच का टर्निंग पॉइंट बताया।

इसी बीच जुनैद खान ने वायरल वीडियो को रीपोस्ट करते हुए ट्वीट किया,  “Daal mai kuch kala hai… #MIvsSRH”

उनके इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। जुनैद का यह ट्वीट आईपीएल में फिक्सिंग की आशंका को हवा देता दिख रहा है, खासकर तब जब किशन का यह आउट SRH की पारी की तबाही का कारण बना।

SRH का पावरप्ले में बुरा हाल, मिडल ऑर्डर ध्वस्त

ईशान किशन के आउट होते ही सनराइजर्स की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए। हालांकि हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने कुछ हद तक वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम कुल 143 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने यह लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया और मैच को चार ओवर बाकी रहते जीत लिया।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने सीज़न की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में जगह बना ली। लेकिन इस मुकाबले में उनकी जीत से ज़्यादा चर्चा ईशान किशन की विवादित आउट को लेकर हो रही है, जिसने पूरे मैच की दिशा और बहस को बदल दिया।

जुनैद का बयान और सोशल मीडिया का शोर

जुनैद खान के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोग इसे सिर्फ ईशान की गलती बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे संदिग्ध आउट करार दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि या तो किशन को लगा कि उन्होंने वाकई गेंद को छुआ है, या फिर इसमें कुछ और कहानी छुपी है।

आईपीएल में पहले भी फिक्सिंग को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला एक सीनियर खिलाड़ी की अजीब प्रतिक्रिया और अंपायर के उलट फैसले से जुड़ा है, जिससे फैंस की नाराज़गी और भी बढ़ गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version