Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

KKR New Jersey For IPL 2025: केकेआर की टीम ने आईपीएल 2025 से पहले अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन इस बीच उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अपनी नई जर्सी की एनाउंसमेंट कर दी है। इस समय आईपीएल 2025 के सीजन की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं।

तभी तो इस समय एक के बाद एक फ्रेंचाइजी अपनी नई जर्सी लॉन्च कर रही हैं। वहीं अब इसके चलते हुए मौजूदा चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इसमें अब 2 नहीं बल्कि 3 स्टार दिखाई देने वाले हैं। अब इस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस बात की आधिकारिक घोषणा की है

KKR ने शेयर किया वीडियो :-

आईपीएल 2024 के सीजन की विजेता रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इसके लिए केकेआर की टीम ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी नई जर्सी को जारी किया है।

तभी तो इस टीम की जर्सी में अब 2 नहीं बल्कि 3 स्टार्स रहने वाले हैं। उन्होंने यह इसलिए किया है क्यूंकि उनके पास अब 3 ट्रॉफीज हैं। तभी तो ‘करबो-लरबो जीतबो रे’ के स्लोगन के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

KKR ने जीती हैं 3 आईपीएल ट्रॉफी :-

केकेआर की टीम ने अभी तक आईपीएल के इतिहास में कुल 3 ट्रॉफी जीती हुई हैं। इस टीम ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी साल 2012 में और दूसरी 2014 में जीती थी। वहीं उस समय इस टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथों में थी।

KKR New Jersey
KKR New Jersey

इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने अपनी तीसरी ट्रॉफी आईपीएल 2024 में जीती है। वहीं इस समय गौतम गंभीर टीम के मेंटॉर थे। इस सीजन में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। इस सीजन में KKR की टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस तीसरी ट्रॉफी को उठाया था।

KKR ने अभी तक नहीं किया है अपने कप्तान का ऐलान :-

आगामी 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने वाली है। लेकिन अभी तक भी इस टीम ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। इस बार श्रेयस अय्यर ने टीम को ट्रॉफी जिताने के बाद मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला किया था। वहीं उनको इस बार पंजाब किंग्स ने खरीदकर अपनी टीम का कप्तान बना दिया है।

KKR team
KKR team

इसके बाद से ही अभी तक इस बात का सस्पेंस बना हुआ है कि इस सीजन में केकेआर की टीम की कप्तानी कौन सा खिलाड़ी करने वाला है। इस बीच अब यदि एक रिपोर्ट्स की मानें तो अजिंक्य रहाणे केकेआर टीम की कमान संभाल सकते हैं। लेकिन अभी तब भी इस मामले में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version