लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कोलकता नाइट राइडर्स को 3 विकेटों से हराकर सीजन का एक और मुकाबला जीत लिया है।
केकेआर ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराकर अपने 2 पॉइंट्स दर्ज कर लिए हैं।एलएसजी को सीजन के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
केकेआर ने बनाया था फाइटिंग टोटल
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्या रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की पारियों के बदौलत बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। ग्रीन और पॉवेल ने अंत में ताबड़तोड़ पारियों के बदौलत 181 रन बनाए हैं। रोवमन पॉवेल ने 40 तो वहीं कैमरन ग्रीन ने 32 रन बनाए।
खराब रही थी लखनऊ सुपर जाइंट्स की शुरुआत
लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही थी। फिन एलन सस्ते में ही चलते बने थे। 182 रनों का पीछा करने उतरी एलएसजी की स्टार्ट अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम बड़े स्कोर बनाने में सफल नहीं रहें।
पिछले मैच के हीरो कप्तान ऋषभ पंत इस बार फ्लॉप रहे। वो 9 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बड़ौनी एक छोर पर अकेले खड़े हुए थे और कोई भी उनका साथ देने को तैयार नहीं था। निकोलस पूरन भी इस मैच में कुछ नहीं कर पाए। पूरन 15 गेंदों में 13 ही रन बना पाए।
आयुष बड़ौनी ने टीम को संभाला
पूरन के आउट होने के बाद लग रहा था कि लखनऊ की टीम ये मैच आसानी से हार जाएगी। लेकिन बड़ौनी हार मानने को तैयार नहीं थे।उन्होंने ऑलराउंडर मुकुल चौधरी के साथ मैच को डीप ले जाने की कोशिश की।
दोनों ने शुरुआत में आराम से खेला और रिक्वायर्ड रन रेट के पास ही चल रहे थे। लेकिन बड़ौनी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। हालांकि मुकुल हार मानने को राजी नहीं थे।
मुकुल चौधरी ने खेली अपने करियर की बेस्ट पारी
लखनऊ सुपर जाइंट्स को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और बैटिंग पर सिर्फ मुकुल चौधरी थे जो कि रन बना सकते थे। उन्होंने हार नहीं मानी और कैमरन ग्रीन के 19वें ओवर में 16 रन मारे।
अंतिम ओवर ने जीत के लिए अभी भी 14 रन चाहिए थे। वैभव अरोड़ा के ओवर में उन्होंने पहले छक्का जड़ा और अभी भी अंतिम 3 गेंदों में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। वैभव ने कमबैक करते हुए 2 गेंदे डॉट कर दी लेकिन 5वीं बॉल पर मुकुल ने सिक्स लगाकर मैच टाई कर दिया।
अब आखिरी बॉल पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था। अरोरा ने बाउंसर फेंकी और उसको मुकुल कनेक्ट नहीं कर पाए और बॉल सीधे कीपर के हाथों में गई। रघुवंशी ने थ्रो तो मारा लेकिन वो डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए और दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से एक रन पूरा कर लिया और एलएसजी ने 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







