IPL 2026: आईपीएल 2026 का 12 वां मैच आज सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7 : 30 बजे खेला जाएगा। इस लीग में एक तरफ जहां पर केकेआर की टीम को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। तभी तो अब ऐसे में रहाणे की कप्तानी में यह केकेआर की टीम आज अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PBKS के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर की टीम को अभी तक 21 मैच में जीत मिली है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को इस दौरान केवल 13 मैच में ही जीत हासिल हुई है। वहीं इस दौरान इनके 1 मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। जबकि दूसरे मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 16 रन से जीत लिया था। वहीं केकेआर की टीम को PBKS के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 के सीजन में मिली थी।
आज ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन :-
आईपीएल 2026 के सीजन में खेलते हुए केकेआर की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है।जबकि दूसरे मैच में इस टीम की बल्लेबाजी भी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। तभी तो अब ऐसे में पंजाब की टीम के खिलाफ केकेआर की टीम को अपने अनुभवी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें रहेंगी। जबकि इस टीम की बल्लेबाजी में उपकप्तान रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के लगातार 2 मैचों में मिली जीत के बाद अब पंजाब किंग्स की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी। लेकिन अभी तक पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं। तभी तो अब ऐसे में वह आज अपनी खोई लय को पाना चाहेंगे। वहीं आज भी कूपर कॉनॉली अपनी उसी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।
कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता में मौसम एक दम साफ और गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-
आईपीएल 2026 के सीजन में कूपर कॉनॉली ने 2 पारियों में 108 की औसत और 163.63 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज प्रभसिमरन के बल्ले से 2 पारियों में 40 की औसत से 80 रन आए हैं।

वहीं केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 2 पारियों में 51.50 की औसत से 103 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में विजय वैशाक ने 2 पारियों में 14.40 की औसत से 5 विकेट लिए हैं। वहीं ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 पारियों में 18.75 की औसत से 4 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







