IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के आज पांचवें मैच में एक बार फिर सबकी नजरें दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पर ही टिकी होंगी। क्यूंकि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
वहीं इस मैदान पर केएल राहुल ने कई मैच विजेता पारियां खेली हैं। क्यूंकि इस मैदान की पिच की उनको बारीक समझ है। वहीं यहां के हालातों के अनुरूप खेलने की उनकी क्षमता भी उनको यहां और भी खतरनाक बनाती है। आइए इस मैदान पर उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
जानिये इकाना स्टेडियम में कैसे हैं राहुल के आंकड़े :-
आईपीएल लीग में पंजाब किंग्स टीम के साथ पिछले 4 सत्र बिताने के बाद केएल राहुल को साल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने खरीदकर अपना कप्तान बनाया था। इस टीम का नेतृत्व उन्होंने साल 2024 के सीजन तक किया था।

तब इस बीच उन्होंने इकाना के मैदान पर 13 मैचों में खेलते हुए 49.09 की बल्लेबाजी औसत से 540 रन बनाए थे। जबकि इस मैदान पर उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 131.39 का रहा है। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि यहां की धीमी पिच पर भी राहुल ने शानदार ढंग से खुद को ढाला और प्रभावशाली पारियां खेलीं हैं।
बतौर सलामी बल्लेबाज 4,000+ रन बना चुके हैं राहुल :-
आईपीएल में खेलते हुए केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज अभी तक कुल 103 मैच खेले हैं। इन मैचों की इतनी ही पारियों में उन्होंने 49.64 की बल्लेबाजी औसत और 138.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,418 रन बनाए हैं।

जबकि इस लीग में पारी की शुरुआत करते हुए अभी तक उनसे ज्यादा रन केवल शिखर धवन (6,362), डेविड वार्नर (5,910), विराट कोहली (5,009) और क्रिस गेल (4,480) ने ही बनाए हैं। लेकिन इन सभी बल्लेबाजों में अभी तक केएल राहुल का ही औसत सबसे बेहतर है।
ऐसा रहा है केएल राहुल का आईपीएल करियर :-
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल में कुल 145 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 136 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 46.21 की बल्लेबाजी औसत से 5,222 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 41 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 134 रन का रहा है। इसके अलावा आईपीएल में विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







