Australia Cricket Borad ने 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार की आयी हुई लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिला हैं। ACB बोर्ड ने कुल 21 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में ऐड किया है। कुछ अनुभवी खिलाड़ी इस बार लिस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन खिलाड़ियों को जगह मिली है और कौन इस बार बाहर रह गया इसके बारे में बताएंगे।

लंबे इंतज़ार के बाद खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एंट्री

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 21 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

जेक वेदराल्ड , ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर और टॉड मर्फी को भी पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब जाकर इन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

कई दिग्गज खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट इस बार काफी बड़ी है। ज्सिमे  मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस और उस्मान ख्वाजा जैसे बड़े  भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी लिस्ट से आउट कर दिया गया है। वहीं  जाय रिचर्डसन, जिन्हें पिछली बार ही कॉन्ट्रैक्ट मिला था, इस बार सिर्फ एक साल के अंदर ही लिस्ट से हटा दिया गया है।

बता दें कि उस्मान ख्वाजा इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, हालांकि वह अभी भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हैं ।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27: पूरी खिलाड़ी सूची यहां देखें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (Australia cricket board) ने 2026-27 सीजन के लिए अपने मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर और एडम ज़म्पा। इस बार की सूची में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण नज़र आरहा है, जो आने वाले सीजन के लिए टीम की मजबूती को दर्शाता है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए खिलाड़ी: उस्मान ख्वाजा (रिटायर्ड), सैम कोंस्टास, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुए प्लेयर्स: ब्रेंडन डॉगेट, जेक वेदराल्ड, माइकल नेसर, टॉड मर्फी

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version