Wednesday, June 17

ईडन गार्डन्स पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में स्थित है। यह भारत का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसे भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेले गए हैं।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थापना 1864 में हुई थी और यह भारत का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अंतर्गत आता है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसकी एक खास पहचान है। जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 66,000 है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ कि पिच कैसी रहती हैं।

Eden Gardens Pitch report

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए अच्छी अच्छी पिच।

ओस– बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 165.29

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 173

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 157

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर अब तक 100 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 57 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने और 42 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल मैच- 100

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत- 57

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 42

हाईएस्ट स्कोर- 262/2 पंजाब किंग्स बनाम कोलकता नाईट राइडर्स

लोएस्ट स्कोर- 49/10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

हाईएस्ट टोटल चेज- 262/2 पंजाब किंग्स बनाम कोलकता नाईट राइडर्स

Most Asked FAQs

1. आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 262 रन है, जो कि पंजाब किंग्स ने कोलकता नाईट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है, जिन्होंने कोलकता नाईट राइडर्स के खिलाफ मात्र 49 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 262 रन का है, जो कि पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में ईडन गार्डन्स स्टेडियम की विकेट बैटिंग फ्रेंडली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version