Wednesday, June 17

भारतीय क्रिकेट टीम की नई सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे में टीम इंडिया को कुल तीन मैच खेलने हैं। सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे। यह सीरीज विदेशी जमीन पर खेली जाएगी, जहां भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतरती हुई दिखाई देगी। इस आर्टिकल में हम आपको जिम्बाब्वे दौरें के शेड्यूल के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़े:

टीम इंडिया के अगले मुकाबलों का शेड्यूल घोषित

भारत को अपने जिम्बाब्वे दौरे के दौरान कुल तीन टी20 मैच खेलने हैं। यह सीरीज IPL 2026 के तुरंत बाद जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस दौरे की शुरुआत 23 जुलाई 2026 से होगी और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। हालांकि मैचों के समय की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भारतीय समयानुसार इन मुकाबलों की शुरुआत शाम के समय होने की संभावना है।

टीम इंडिया vs जिम्बाब्वे: जानिए 3 T20I मैचों का पूरा कार्यक्रम

  • 1. गुरुवार, 23-जुलाई-2026- पहला T20I- हरारे
  • 2. शनिवार, 25-जुलाई-2026- दूसरा T20I- हरारे
  • 3. रविवार, 26-जुलाई-2026- तीसरा T20I- हरारे

BCCI ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि टीम इंडिया जुलाई 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। यह सीरीज हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम इससे पहले साल 2024 में भी जिम्बाब्वे गई थी, जहां उन्होंने पांच टी20 मुकाबले खेले थे। उस सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तानी संभाली थी, जबकि अभिषेक शर्मा ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। अभिषेक ने अपनी पहली ही टी20 सीरीज में शानदार शतक भी लगाया था।

वनडे सीरीज का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच

BCCI ने यह भी ऐलान किया है कि जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरें पर आएगी। यह मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाने हैं।

यह वनडे सीरीज ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस सीरीज की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। जल्द ही इसका घोषणा की उम्मीद लगाई जा रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version