IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 में 16 अप्रैल को इस सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला था। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा दिया था। इसके अलावा यह सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कुल चौथी जीत थी। इस बीच चलिए आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के सभी सुपर ओवर मुकाबलों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. DC बनाम RCB :-
आईपीएल 2013 सीजन के 21वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ अपना पहला सुपर ओवर खेला था। तब आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर के बाद 152/5 का स्कोर बनाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम भी इतने ही रन बना पाई थी। तब इसके बाद हुए सुपर ओवर में एबी डिविलियर्स ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर RCB को 16 रन पर पहुंचा दिया था। जब बाद में दिल्ली खेलने आई तो आरसीबी के तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने 2 विकेट लेकर DC को 11/2 पर ही रोक दिया था।
2. DC बनाम KKR :-
आईपीएल 2019 सीजन के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली सुपर ओवर जीत दर्ज की थी। इस स्टेडियम में केकेआर की टीम ने पहले खेलते हुए 185/8 का स्कोर बनाया था। इसक जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 185/6 का स्कोर ही बनाया था।

इसके बाद दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में पहले खेलते हुए केवल 10 ही रन बनाए। इसके बाद कगिसो रबाडा ने दिल्ली के लिए शानदार ओवर किया। तब उन्होंने केवल 7 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके चलते हुए तब दिल्ली की टीम को उस मैच में जीत मिली थी।
3. DC बनाम PBKS :-
साल 2020 का आईपीएल सीजन दुबई में खेला गया था। तब आईपीएल 2020 सीजन के दूसरे ही मैच में दिल्ली की टीम ने पंजाब की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 157/8 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पंजाब की टीम भी 157/8 का स्कोर ही बना पाई थी। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया।

उस सुपर ओवर में दिल्ली की तरफ से रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार 2 गेंदों पर दो विकेट लेकर पंजाब की टीम को 2/2 पर ही रोक दिया था। तब इसके बाद दिल्ली की टीम ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के चलते हुए उस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।
4. DC बनाम SRH :-
आईपीएल 2021 सीजन में दिल्ली की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ अपनी तीसरी सुपर ओवर जीत हासिल की थी। इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/4 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद हैदराबाद की टीम भी 159/7 ही बना पाई थी।

इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने काफी शानदार ओवर किया। इसमें हैदरबाद की टीम केवल 7 ही रन बना पाई थी। इसके बाद फिर दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने 1 चौका लगाकर ही अपनी टीम को जीत दिला दी थी।
5. DC बनाम RR :-
आईपीएल 2025 सीजन में हुए एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/5 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान की टीम भी पूरे ओवर खेलने के बाद भी 188/4 का स्कोर ही बना पाई थी। फिर इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली के लिए स्टार्क ने गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को केवल 11 रनों पर ही रोक दिया था।

जबकि राजस्थान की तरफ से सुपर ओवर को करने के लिए संदीप शर्मा आए थे। उनके खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस सुपर ओवर में दिल्ली के लिए राहुल ने 3 गेंदों में नाबाद 7 रन और स्टब्स ने 1 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







