Friday, February 13

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इतिहास में बहुत कम बल्लेबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने IPL में शतक जड़ने का कारनामा किया। आईपीएल में शतक लगाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन कुछ धाकड़ खिलाड़ियों ने यह कारनामा कर दिखाया है। चलिए, उन स्टार बल्लेबाजों पर नज़र डालते हैं, जिन्होंने KKR के लिए IPL में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

IPL में KKR के लिए शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट | List of Players Who Scored Centuries for KKR in IPL

List of Players Who Scored Centuries for KKR in IPL
Brendon McCullum/Getty Images

3. सुनील नरेन – 109 (RR के खिलाफ, 2024)
56 गेंद | 13 चौके | 6 छक्के | 194.64 स्ट्राइक रेट

2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में सुनील नरेन ने ऐसा खेल दिखाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।अपने आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नरेन ने 56 गेंदों पर 109 रन ठोक दिए। इस पारी में 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे। नरेन की इस इनिंग्स ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी विपक्षी टीम की हालत खराब कर सकते हैं।

2. वेंकटेश अय्यर – 104 (MI के खिलाफ, 2023)
51 गेंद | 6 चौके | 9 छक्के | 203.92 स्ट्राइक रेट

2023 में वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 104 रन बना दिए। छक्कों और चौकों से सजी इस पारी में अय्यर का स्ट्राइक रेट 203.92 का रहा था। इस पारी ने KKR के फैंस को उत्साहित कर दिया और MI के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

1. ब्रेंडन मैकुलम – 158* (RCB के खिलाफ, 2008)
73 गेंद | 10 चौके | 13 छक्के | 216.43 स्ट्राइक रेट

IPL के इतिहास में अगर कोई एक पारी हमेशा याद रखी जाएगी, तो वह ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रनों की होगी। 2008 में जब IPL का पहला ही मैच खेला गया, तो मैकुलम ने RCB के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 73 गेंदों में 158 रन ठोक दिए। इस पारी में 13 छक्के और 10 चौके शामिल थे। यह सिर्फ KKR ही नहीं, बल्कि IPL इतिहास की सबसे धमाकेदार पारियों में से एक मानी जाती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version