Thursday, June 18

IPL 2026 का फाइनल 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT)  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB अपनी ट्रॉफी बचाने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में 18 साल बाद अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं गुजरात टाइटंस भी दूसरी बार IPL जीतकर अपनी दूसरी ट्रॉफी हासिल करने की कोशिश करेगी।

लगातार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

अगर RCB लगातार ट्रॉफी जीत लेती है, तो वह इतिहास रच देगी। वह CSK और MI के बाद तीसरी टीम बन जाएगी जिसने लगातार 2 IPL खिताब जीते हों।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार दो IPL ट्रॉफी जीती थीं। इस तरह CSK पहली टीम बनी जिसने लगातार दो खिताब अपने नाम किए थे।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार दो IPL खिताब जीते थे। इस तरह मुंबई इंडियंस लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास इतिहास रचने का बढ़िया मौका

अब बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के पास इस खास रिकॉर्ड में शामिल होने का मौका है। RCB ने 2025 में खिताब जीता था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम 2026 में भी टाइटल अपने नाम कर पाती है या नहीं। पाटीदार बेंगलुरु को ट्रॉफी जिताने वाले पहले कप्तान बने थे।

आईपीएल 2026 में बेंगलुरु का प्रदर्शन

बेंगलुरु ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। लीग स्टेज में टीम ने 14 में से 9 मैच जीते और 5 मैच हारे। इस प्रदर्शन के दम पर वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही।

इसके बाद क्वालीफायर-1 में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version