IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन से पहले अब लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब यह फ्रेंचाइजी वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज प्लेयर और कोच में से एक, टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने वाली है। अब यह जानकारी मिल रही है कि मूडी RPSG ग्रुप की सभी फ्रैंचाइजीयों के क्रिकेट संचालन की देखरेख करेंगे। इसमें आईपीएल में एलएसजी, SA20 में डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड में उनकी मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स की टीम शामिल है। लेकिन इस बात को लेकर अभी लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
SRH को 2016 में बनाया था चैंपियन :-
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी टॉम मूडी ने पिछले दो दशकों में बतौर कोच कई टीमों के साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसकी लावा अभी हाल ही में उन्होंने इस साल की शुरुआत में ओवल इनविंसिबल्स को लगातार तीसरा हंड्रेड खिताब भी दिलाया था।

इसके अलावा इससे पहले भी उन्होंने अपने कार्यकाल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को साल 2016 में आईपीएल का खिताब दिलाया था। जबकि वह साल 2013 से लेकर 2019 तक सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच रहे थे। इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने उनको साल 2021 में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके हैं मूडी :-
इसके अलावा बतौर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी टॉम मूडी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। क्यूंकि वह इस टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक थे। वहीं इस टीम को उन्होंने साल 1987 और 1999 में वनडे वर्ल्ड कप जीतवाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा वह साल 2005 से लेकर 2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रहे थे। वहीं उनके कार्यकाल में ही श्रीलंका की टीम साल 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही थी। लेकिन उस समय उनको ऑस्ट्रेलिया की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले दो सीजन खराब रहा है LSG का प्रदर्शन :-
इसके अलावा अब अगर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की बात करें तो यह टीम अपने पहले दो आईपीएल सीजन में तो प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही थी। ये सीजन थे साल 2022 और 2023 ! लेकिन इसके बाद LSG टीम पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है।

इसके अलावा साल 2025 आईपीएल सीजन में तो लखनऊ की टीम 14 मैचों में छह जीत के साथ सातवें स्थान पर रही थी। इस सीजन अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर खेले गए सात मैचों में से LSG की टीम ने केवल दो ही मैच जीते थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







