Thursday, June 18

PAK VS SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज 4 नवंबर को खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज फैसलाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अभी हाल ही में इन दोनों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। तब इस सीरीज को पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था।

इसके अलावा इस वनडे सीरीज में आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी करने वाले हैं। क्यूंकि उनको अभी हाल ही में पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इस वनडे सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के पास एक खास उपलब्धि भी अपने नाम करने का मौका रहने वाला है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर सकते हैं बाबर :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 326 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 367 पारियों में कुल 14959 रन बनाए हैं। इस बीच अगर आज के पहले वनडे मैच में वह 41 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 15000 रन पूरे हो जाएंगे।

Babar Azam
Babar Azam

इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अभी तक केवल 4 खिलाड़ी ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन बना पाए हैं। उनकी इस लिस्ट में अभी तक केवल इजमाम उल हक, यूनिस खान,मोहम्मद यूसुफ और जावेदा मियांदाद का नाम शामिल है। लेकिन अब अगर बाबर भी आज के मैच में 41 रन बना लेते हैं तो वह भी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

Babar Azam
Babar Azam

इसके अलावा अभी तक उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 19 शतक लगाए हैं। इस बीच अगर वह वनडे सीरीज में शतक लगाते हैं तो वह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। क्यूंकि इस सूची में उसने आगे केवल पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर का नाम ही आता है।

Babar Azam
Babar Azam

सईद अनवर ने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 20 शतक लगाए थे। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि इससे पहले साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैच की सीरीज में भी बाबर आजम कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। तब 3 पारियों में उनके बल्ले से केवल 79 रन ही आए थे। इस सीरीज में उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया था। लेकिन अब इस वनडे सीरीज में वह कुछ अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड :-

सैम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हुसैन तलत, सलमान आगा, हसन नवाज़, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version