LSG vs GT मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आईपीएल 2026 सीजन का आज 19वाँ मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स  की टीम ने 3 मैच में से 2 मैच जीत मिली हैं साथ ही एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है । इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में LSG की टीम ने KKR की टीम को अंतिम बॉल पर 3 विकेट से हराया था।
वही गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन मैच में 2 में हार और एक मैच में जीत मिली है।

LSG vs GT मुकाबले के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमतौर पर दो तरह की पिच इस्तेमाल की जाती हैं, एक काली मिट्टी की और दूसरी लाल मिट्टी की।
काली मिट्टी की पिच पर गेंद का उछाल कम रहता है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ और धीमी गति के गेंदबाज़ ज्यादा असरदार साबित होते हैं। इस पिच पर धीमी गेंदें और कट गेंदें काफी फायदेमंद रहती हैं। यही कारण है कि यहां अक्सर कम स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं, क्योंकि गेंद बल्ले पर सही तरह से नहीं आती और बल्लेबाज़ों को टाइमिंग करने में दिक्कत होती है। साइड बाउंड्री भी बड़ी होने की वजह से बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता। नई गेंद से शुरुआत में रन बनाना थोड़ा आसान रहता है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, रन बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर पहली पारी में कोई टीम औसत से ज्यादा स्कोर बना ले, तो उसके जीतने के मौके काफी बढ़ जाते हैं।
वहीं, लाल मिट्टी की पिच पर गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आती है। शुरुआत में नई गेंद से गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल हो जाती है। इस तरह की पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
  • पहली पारी का औसत स्कोर -167 रन
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर -153 रन

पिच व मौसम का रिपोर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 12 अप्रैल को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
सबसे अच्छी बात यह है कि आज यहां वर्षा की कोई भी संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

LSG और GT की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version