Wednesday, June 17

LSG vs RCB मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।

IPL 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले LSG vs RCB Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।

इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लय से भटकी हुई नज़र आ रही है, अब तक खेले गए 9 मैचों में मात्र 2 मुकाबलों में जीत मिली और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमे 6 मैच जीत मिली है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

पिच के डाइमेंशन की बात करें तो साइड स्क्वायर बाउंड्री 64 मीटर, दूसरी साइड 69 मीटर और सीधी बाउंड्री 73 मीटर है। अगर पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम इस सीजन में गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है और लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।

हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है और बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शुरुआत में रन बनाना और विकेट बचाना दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेगा।

LSG vs RCB Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की फाइनल प्लेइंग XI

मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान

जोश इंगलिस और मोहसिन खान को इस मैच में स्क्वाड में जगह नहीं मिली हैं, इनके जगह पर अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश राठी और शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया गया है।

LSG vs RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फाइनल प्लेइंग XI

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

वहीं अगर RCB पर नजर डालें तो टीम इस समय पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम बिना बदलाव के उतरी है।

LSG vs RCB: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं साथ ही एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में LSG vs RCB Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version