Wednesday, June 17

आईपीएल 2026 का 49वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 235 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 202 रन ही बना सकी।

हालांकि हार के बावजूद पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने शानदार अंदाज में नाबाद 107 रन बनाए और टीम के लिए अकेले संघर्ष करते नजर आए। इस बेहतरीन शतकीय पारी के साथ कोनोली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने 10 साल पुराना क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोनोली अपने करियर में पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने आते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही कोनोली ने अपना शतक पूरा किया, वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने इस मामले में क्विंटन डी कॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। डी कॉक ने आईपीएल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वहीं कोनोली ने हैदराबाद के खिलाफ यह कारनामा 22 साल 257 दिन की उम्र में कर दिखाया।

आईपीएल में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले टॉप 5 विदेशी बल्लेबाज

  • कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स) – 22 साल 257 दिन उम्र बनाम सनराइजर्स हैदराबाद -साल 2026
  • क्विंटन डी कॉक (दिल्ली कैपिटल्स) – 23 साल 122 दिन उम्र बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -साल 2016
  • डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स) – 23 साल 153 दिन उम्र बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स -2010
  •  डेविड मिलर (पंजाब किंग्स) – 23 साल 330 दिन उम्र बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2013
  •  कैमरून ग्रीन (मुंबई इंडियंस) – 23 साल 352 दिन उम्र बनाम सनराइजर्स हैदराबाद -2023

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version