Saturday, June 20

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। इसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट के बीच ही फैंस को बड़ा झटका लगा, जब बीसीसीआई ने फाइनल मुकाबला एक बार फिर अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया।

इस फैसले को लेकर जहां कई लोगों ने समर्थन किया, वहीं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी जाहिर की। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फाइनल वेन्यू चेंज होने पर क्या कहा ?

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आरसीबी के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल फाइनल की मेजबानी हटाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि इसके पीछे मुख्य वजह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की अतिरिक्त टिकटों की मांग थी।

सैकिया के मुताबिक, केएससीए (KSCA) ने तय 15 प्रतिशत टिकट कोटे से ज्यादा टिकटों की मांग की थी। इसमें 900 टिकट विधायकों और पार्षदों के लिए, जबकि 700 टिकट कर्नाटक सरकार के लिए मांगे गए थे। इतना ही नहीं, निर्धारित कोटे के अलावा करीब 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग भी रखी गई थी। BCCI इसी बात से नाराज था, जिसके बाद फाइनल का वेन्यू बदलने का फैसला लिया गया।

आईपीएल की परंपरा के हिसाब से बेंगलुरु में फाइनल खेला जाना था

आईपीएल की परंपरा के मुताबिक, जिस टीम के नाम एक सीजन का खिताब रहता है, BCCI अगले सीजन का फाइनल उसी टीम के घरेलू मैदान पर कराने की कोशिश करता है। हालांकि कई बार अलग-अलग परिस्थितियों और प्रशासनिक कारणों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाता। कुछ मौकों पर तो आईपीएल का आयोजन देश के बाहर भी करना पड़ा है।

अब आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि RCB लगातार दूसरे सीजन फाइनल तक पहुंच पाती है या नहीं। खास बात यह है कि पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version