Thursday, February 19

IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। वहीं इस बार हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कुछ बड़े खिलाड़ियों पर दांव खेला है। वहीं इससे पहले लखनऊ की टीम ने डेविड मिलर समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया था। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही होंगे।

वहीं इस फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के जरिए अर्जुन तेंदुलकर और मोहम्मद शमी को अपने साथ जोड़ा था। इसके चलते हुए अब यह टीम आगामी आईपीएल सीजन में मजबूती के साथ उतरना चाहेगी। आइए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद LSG की मजबूत प्लेइंग इलेवन के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

आईपीएल 2026 में ऐसा रहा है LSG का ऑक्शन :-

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस बार हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे (8.60 करोड़ रुपये) विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस पर खर्च किए हैं। लेकिन फिर भी यह खिलाड़ी इस बार IPL 2026 में केवल 4 ही मैच खेलने वाला है। लखनऊ की टीम ने मिनी ऑक्शन में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को केवल 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इसके अलावा यह खिलाड़ी बल्लेबाजी करके भी अपना योगदान दे सकता है। इसके अलावा लखनऊ की टीम ने एनरिक नॉर्खिया को भी 2 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। वहीं इस बार LSG की टीम ने कुछ घरेलू खिलाड़ियों पर भी अपनी बोली लगाई थी।

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है LSG की टीम :-

LSG टीम द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी : अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (MI से ट्रेड), अर्शिन कुलकर्णी, अवेश खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (SRH से ट्रेड), मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत और शाहबाज अहमद।

LSG टीम ने नीलामी में खरीदे खिलाड़ी : अक्षत रघुवंशी (2.2 करोड़), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़), वानिंदु हसरंगा (2 करोड़), एनरिक नॉर्खिया (2 करोड़) और नमन तिवारी (1 करोड़)

आईपीएल 2026 के सीजन में ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग इलेवन :-

Mitchell Marsh
Mitchell Marsh

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की तरफ से मार्श, हसरंगा और पूरन के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। जबकि इस बार एडेन मार्करम या एनरिक नॉर्खिया को यह टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा इस टीम की तेज गेंदबाजी में आवेश, शमी और मयंक की तिकड़ी भी दिखाई दे सकती है।

ऐसी हो सकती है LSG की मजबूत प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, दिग्वेश राठी, आवेश खान, मोहम्मद शमी और मयंक यादव।

IPL 2025 में ऐसा रहा था LSG का प्रदर्शन :-

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पिछले आईपीएल सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं उस सीजन लखनऊ की टीम ने हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद यह टीम अंत तक अपनी खोई हुई लय को नहीं प्राप्त कर पाई थी।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में LSG की टीम ने 14 मैचों में खेलते हुए केवल 6 में जीत दर्ज की थी। जबकि उस सीजन उनको 8 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए पिछले आईपीएल सीजन में पंत के नेतृत्व में यह टीम 12 अंकों (-0.376) के साथ सातवें पायदान पर रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version