IPL 2026: इस समय एक तरफ जहां क्रिकेट के गलियारों में टी-20 विश्व कप 2026 की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2026 सीजन की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपना लोगो भी बदला था। लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही अपनी नई जर्सी भी लॉन्च कर दी है। इसके चलते हुए अब लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से जारी किए गए वीडियो में ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम नजर आ रहे हैं।
LSG टीम ने जारी की अपनी नई जर्सी :-
इसके चलते हुए अब लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने एक वीडियो जारी कर अपनी नई जर्सी की पहली झलक दिखाई है। इस वीडियो में सबसे पहले उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय स्मारक ताज महल, बनारस की आरती और रूमी दरवाजा दिखाया गया है।
UP ki shaan seene par, trophy ka sapna aakhon mein… 🤩❤️💙 pic.twitter.com/rBAc4KO1VN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 27, 2026
इसमें फिर आधुनिक लखनऊ की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है। इसके बाद फिर अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नई जर्सी के रंगों की तरंगे मिलती हैं। जबकि अंत में भगवा रंग की जर्सी दिखाई जाती है। इसे कप्तान ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम ने पहना हुआ है।
काफी अलग दिखाई दे रही है जर्सी :-
इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2022 से अपने अभियान की शुरुआत की थी। तब उस पहले सीजन में हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया गया था और जर्सी पर नारंगी रंग का पैटर्न था। इसके बाद फिर साल 2023 से लेकर 2025 तक नेवी ब्लू रंग की जर्सी का प्रयोग किया गया था।

तब भी जर्सी पर ऑरेंज कलर का पैटर्न था। लेकिन अब LSG की नई जर्सी के लिए भगवा कलर चुना गया है। इसमें आगे की तरफ नीले रंग के स्ट्राइप्स हैं जो गले से कमर की ओर जाते हैं। जबकि कंधे पर गोल्डन कलर के स्ट्राइप्स हैं।
इस सीजन मजबूत वापसी करना चाहेगी LSG की टीम :-
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2022 से लेकर साल 2024 तक लगातार 3 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। जबकि आईपीएल 2025 के सीजन में LSG की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। तब उस सीजन में यह फ्रेंचाइजी अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। इसके अलावा अब ऐसे में आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी इस बार मजबूत वापसी के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

