Thursday, June 18

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हार्दिक पांड्या की तबियत सही नहीं थी जिसके चलते वो इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हो गए हैं इसलिए इस मैच में खेल रहे हैं। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स में भी जोश इंग्लिश की वापसी हो रही थी।

निकोलस पूरन फॉर्म में लौटे

लखनऊ ने इस मैच में अपनी ओपनिंग जोड़ी में फिर से बदलाव किया। मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिश ओपनिंग करने आए। दोनों ने वानखेड़े की सपाट विकेट पर बहुत शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। हालांकि इंग्लिश सिर्फ 13 रन बनकर आउट हुए।

मार्श लेकिन लगातार तेजी से रन बना रहे थे और अब तक इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को भी वानखेड़े की पिच काफी रास आई और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया। निकोलस ने बुमराह की भी जमकर धुनाई की। मार्श और पूरन ने पावरप्ले में स्कोर 100 रनों के पास पहुंचा दिया। देखते ही देखते उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया।

पूरन और मार्श के आउट होते ही दही लखनऊ की बल्लेबाजी

9वें ओवर में जब वो आउट हुए तब तक लखनऊ का स्कोर 123 रन पहुंच चुका था और उनके बल्ले से 21 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 63 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का था। निकोलस के आउट होने के बाद मार्श भी चलते बने। वो भी 25 गेंदों में 44 रन बना सकें।

इन दोनों के आउट होते ही लखनऊ की बल्लेबाजी बिल्कुल ढह सी गई। एलएसजी के बाकी बल्लेबाज उस धुआंधार शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकें। ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बरकरार हैं और वो सर्द 10 गेंदों में 15 रन बना सकें।

मुंबई के गेंदबाजों ने कराया कमबैक

एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह ने आखिरी के 8 ओवर खेले लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर सकें। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया और आखिरी के 4 ओवरों में 10 की औसत से भी रन नहीं बना सकें। अंतिम 8 ओवरों में दोनों बल्लेबाज सिर्फ 68 रन बना सकें। मार्करम ने 25 गेंदों में 31 रन जबकि हिम्मत ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 228 रन बनाने में सफल रही।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version