IPL 2026: इस समय आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसके अलावा आईपीएल की सभी टीमों ने दिसंबर में हुए ऑक्शन से अपनी-अपनी टीमें तैयार कर लीं और मैनेजमेंट में भी जो बदलाव होने थे, वो कर लिए हैं।
लेकिन इस बीच अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा बदलाब किया है। क्यूंकि इस फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नया लोगो जारी कर दिया है। इसमें तीन सिंबल ‘गरुड़, क्राउन और हाथी’ हैं।इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब अपना नया लोगो रिवील कर दिया है।

इसके चलते हुए उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान में अपने नए लोगो को लेकर कहा है कि, “यह “शहर, राज्य और उन फैंस की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही फ्रेंचाइजी के साथ खड़े रहे हैं, तीन सिंबल को एक साथ लाकर, ‘गरुड़, क्राउन और हाथी’ और हर एक उत्तर प्रदेश के बारे में एक गहरी पर्सनल कहानी बताता है।”
LSG टीम ने जारी किया अपना बयान :-
Know more about our new identity: https://t.co/F7WelisYJp
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 24, 2026
इसके आगे LSG के बयान में कहा गया है कि, “आज, लखनऊ सुपर जायंट्स एक नया लोगो दिखा रहे हैं। यह सिर्फ एक नया डिजाइन नहीं है, सिर्फ एक नया लुक नहीं है बल्कि एक ऐसा सिंबल जो इस शहर, इस राज्य और हर उस फैन की भावना को दिखाता है जो शुरू से ही टीम के साथ खड़ा रहा है।
Junoon hai, Toofan hai. Lucknow Super Giants ki ye ek nayi udaan hai 💙❤️ pic.twitter.com/xaLnnnZcwr
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 24, 2026
हमारा यह नया सिंबल तीन पावरफुल सिंबल, गरुड़, क्राउन और हाथी को एक साथ लाता है। यह हर एक-एक ऐसी कहानी बताता है जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत पर्सनल लगती है।”
IPL 2026 में ऐसी है LSG टीम का पूरा स्क्वाड :-
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह, दिग्वेश राठी, नमन तिवारी, प्रिंस यादव।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

