Saturday, June 13

दिल्ली कैपिटल के लिए खराब दिन जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ होमग्राउंड में आइपीएल का सबसे बड़ा चेस कर दिया और अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने ही घर में 75 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इस मुकाबले में भी उनको बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और अब उनके मुख्य खिलाड़ी लुंगी एनगीडी की वापसी टल गई हैं। अब वो इस टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए लुंगी एनगीडी

लुंगी एनगीडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से भी बाहर हो गए हैं। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना हैं। लेकिन वो इस मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताते चलें कि लुंगी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच लेने के दौरान चोट लगी थी।

प्रियांश आर्या का कैच पकड़ने के चक्कर में हुए थे चोटिल

दरअसल प्रियांश आर्या ने मुकेश कुमार की बैक ऑफ लेंथ बॉल को मिड ऑफ के ऊपर मारा लेकिन टाइमिंग सही न होने की वजह से गेंद थर्ड यार्ड सर्कल ही सिर्फ क्रॉस कर पाई थी और उसको कैच करने के चक्कर में लूंगी पीछे की तरफ भाग रहे थे और जब वो कैच लेने के प्रयास में नीचे गिरते हैं तो उनका सिर सीधे ग्राउंड पर जाकर लगता हैं जिसके चलते वो तुरंत बेहोश हो जाते हैं और कुछ देर बाद उन्हें होश आता हैं लेकिन उसके बाद एनगीडी को हॉस्पिटल ले जाया जाता हैं जहां उन्हें उसी रात को डिस्चार्ज कर दिया जाता हैं।

चेन्नई के खिलाफ खेल सकते हैं मुकाबला

हालांकि अभी वो पूरी तरह से सही नहीं हुए हैं इसलिए उन्हें अभी प्लेइंग 11 में मौका नहीं डिजा जाएगा। हालांकि वो 5 अप्रैल को दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

मिचेल स्टार्क अगले मैच से रहेंगे उपलब्ध

दिल्ली कैपिटल के लिए अच्छी खबर यह हैं कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी अब टीम के साथ जुड़ गए हैं और वो अगले मैच से ही सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। उनके आने से टीम की कमजोर गेंदबाजी को थोड़ी मदद मिलेगी। स्टार्क ने भी जनवरी में एशेज में आखिरी बार कोई मुकाबला खेला था लेकिन उसके बाद से उन्होंने कोई भी क्रिकेट नहीं खेली हैं।

अब दिल्ली के लिए आगे मुश्किल आने वाली हैं क्योंकि अगर उनको यहां से प्लेऑफ में क्वालीफाई करना हैं तो उन्हें हर हाल में हर मुकाबला जीतना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version