Sunday, February 15

IPL 2025, MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल होने वाले आईपीएल सीजन में अपनी धूम मचाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि एमएस धोनी ने फैसला किया है इस सीजन वह हल्के वजन के बैट से बल्लेबाजी करेंगे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी का आनंद उठाने के लिए हर एक क्रिकेट फैंस आईपीएल का बेसब्री से इन्तजार करता रहता है। 43 वर्षीय धोनी इस बार आईपीएल 2025 में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अगले सीजन के लिए बड़ा कदम उठाया है, अब धोनी की बल्लेबाजी से एक बार फिर से गेंदबाजों की शामत आने वाली है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 के लिए हल्का बल्ला इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है जबकि वो भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। 

आईपीएल 2025 में हल्के बल्ले का इस्तेमाल करेंगे धोनी

IPL 2025, MS Dhoni
MS Dhoni/Getty Images

आईपीएल 2025 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी के साथ मैदान में फैंस का एंटरटेनमेंट करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने आईपीएल सीजन आने से पहले प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है और अपने बल्लेबाजी स्टाइल में बदलाव करते हुए उन्होंने हल्के वजनदार बल्ले से गेंदबाजों की कुटाई करने का मन बनाया है। 

धोनी के घर पहुंचे 5 नए बैट

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के घर पर हाल ही में पांच बैट भेजे गए हैं। ये सभी बल्ले पंजाब के जालंधर में तैयार किए गए हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को लेकर इससे जुड़ी जानकारी सुरेश रैना ने भी दी थी। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारत-पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए बताया था कि धोनी अपने बल्ले पर काम कर रहे हैं। 

धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर 

IPL 2025, MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad
IPL 2025, MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad/Getty Images

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर अब तक 17 सीजन खेला जा चुका है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। उन्होंने चेन्नई के अलावा पुणे सुपर जायंट्स टीम के लिए भी मैच खेला है। पांचवी बार उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम ने साल 2023 में ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन धोनी बतौर खिलाड़ी अपना खेल जारी रखा। मौजूदा वक्त में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। 

धोनी के बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बात करें, तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2008 से अब तक उन्होंने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं, इस दौरान 229 पारियों में उनके बल्ले से 5243 रन निकले हैं। उनके नाम आईपीएल में 24 हाफ सेंचुरी भी दर्ज है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version