IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन से पहले ही अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस बीच अब सीएसके की टीम ने आगामी सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। इसके चलते हुए अब जेम्स फोस्टर आईपीएल के 19वें सीजन में सीएसके की टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम की फील्डिंग को बेहतर करने का काम शुरू करेंगे। वहीं इस बार आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है।
सीएसके के नए फील्डिंग कोच बने जेम्स फोस्टर :-

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस बीच अब उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि, “आप सभी हमारे नए फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का स्वागत कीजिए। क्यूंकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनियाभर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले फोस्टर अब हमारे साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं।”
जेम्स फोस्टर के पास है कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव :-
इसके अलावा जेम्स फोस्टर अपने देश इंग्लैंड की तरफ से साल 2001 से लेकर 2009 तक खेले थे। इस बीच उन्होंने अपनी टीम के लिए 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दुनियाभर की कई टीमों के साथ काम किया है।

इसके चलते हुए वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की नेशनल टीम में भी अपनी कोचिंग की सेवाएं दे चुके हैं। वहीं इसी साल जेम्स फोस्टर की कोचिंग में डेजर्ट वाइपर्स इंटरनेशनल लीग T20 का खिताब जीतने में भी कामयाब रही थी। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि जेम्स फोस्टर इस समय द हंड्रेड लीग की टीम बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच की भूमिका भी निभा रहे हैं। लेकिन अब वह आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ भी काम करते हुए दिखाई देंगे।
अब सीएसके की जर्सी में नहीं दिखाई देंगे रवींद्र जडेजा :-
इसके अलावा इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक बड़ा बदलाव और देखने को मिलने वाला है। क्यूंकि इस आगामी सीजन में रवींद्र जडेजा टीम में नहीं दिखाई देंगे। वहीं इस बार उनकी जगह संजू सैमसन सीएसके की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं की आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई थी। तब चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन को देकर संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा था।
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है :-
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

