Wednesday, June 17

IPL 2025, MI vs DC: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस सीज़न पहली बार दिल्ली अपनी होम ग्राउंड पर उतर रही है, और वो भी जब टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का हाल बेहाल है, पांच में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और हर डिपार्टमेंट में टीम जूझती दिखी है।

पिच रिपोर्ट

IPL 2025, MI vs DC
IPL 2025, MI vs DC/Getty Images

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से बैटिंग फ्रेंडली रही है और पिछले सीज़न की बात करें तो यहां के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आईपीएल 2024 में यहां कुल 5 मुकाबले हुए और हर बार जो टीम पहले बैटिंग की, वही जीती। पिच में बाउंस है, आउटफील्ड तेज़ है। पहला पारी का औसत स्कोर 235.2 रहा का रहा है, यानी यहां बॉलर की ज़रा सी चूक भारी पड़ सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली की पिच पर कैसे रहे हैं अब तक के नतीजे?

Vipraj Nigam, Delhi Capitals (DC), IPL 2025
Vipraj Nigam, Delhi Capitals (DC), IPL 2025

पिछले सीज़न के आंकड़ों की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 5 मुकाबलों में हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती। यहां का औसत रनरेट 11.20 रहा है, जिससे साफ जाहिर है कि ये ट्रैक बल्लेबाज़ों के लिए बना है। स्पिनर्स को 54.17% विकेट मिले, जबकि पेसर्स को 45.83%, यानि स्पिन थोड़ा रोल निभा सकती है, लेकिन असली मज़ा बैटिंग में आने वाला है।

कैसा रहेगा मौसम?

आज के मुकाबले के दौरान मौसम एकदम क्लियर रहने वाला है। AccuWeather के मुताबिक तापमान 29°C रहेगा और हवा की गति 6 से 17 किमी/घंटा के बीच रहेगी। सबसे बड़ी राहत ये कि बारिश की संभावना 0% है और बादल का नामोनिशान नहीं।

पहले बैटिंग का फैक्टर फिर साबित हो सकता है गेम चेंजर

पिछले आंकड़ों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि टॉस आज बड़ा रोल निभाएगा। जो टीम टॉस जीतेगी, वो बिना झिझक पहले बैटिंग करना चाहेगी। क्योंकि इस पिच पर स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर डालना ही जीत की पहली सीढ़ी है। पीछा करना यहां अब तक किसी भी टीम के लिए फायदे का सौदा नहीं रहा है।

दिल्ली का जोश बनाम मुंबई की तलाश

दिल्ली की टीम इस वक्त जबरदस्त कॉन्फिडेंस में है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम यूनिट के तौर पर खेल रही है और हर मैच में नया हीरो निकलकर आ रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत अभी भी असमंजस में है, बड़े नामों के बावजूद टीम को एकजुट प्रदर्शन की तलाश है। सूर्या, ईशान और कप्तान को कुछ खास करना होगा, वरना दिल्ली उन्हें रौंद सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version