Thursday, June 11

Most Sixes in IPL 2026: IPL 2026 का सीजन रोमांच से साथ आगे बढ़ता जा रहा है, जहां कई बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने लंबे-लंबे छक्के लगाकर फैंस का जमकर मनोरंजन किया और अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

अगर इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो इस लिस्ट में कई धाकड़ नाम शामिल हैं। यहां हम आपको IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने दम पर कई मुकाबलों का रुख बदल दिया है।

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. मिचेल मार्श – 36 छक्के

LSG के मिचेल मार्श का नाम भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर शामिल है। उन्होंने 13 पारियों में 36 छक्के लगाए हैं। साथ ही 163.18 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए, जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 111 रन का है। लखनऊ की टीम इस बार लीग स्टेज में ही बाहर हो गयी थी ।

4. रयान रिकेल्टन- 38 छक्के

मुंबई इंडियंस के ओपनर खिलाड़ी रयान रिकेल्टन का नाम भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 12 पारियों में 38 छक्के लगाए हैं। साथ ही 186.66 की स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए, जिसमें इनका हाइएस्ट स्कोर  नाबाद 123 रन का है। इस साल मुंबई की टीम लीग स्टेज तक में 9 नंबर पर रही है।

3. रजत पाटीदार- 42 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने 15 पारियों में 42 छक्के लगाए हैं। साथ ही 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 93* है। इस साल रजत शानदार फॉर्म में खेले। इनके कप्तानी में टीम साल 2026 में दूसरी बार चैंपियन बनी है।

2. अभिषेक शर्मा- 43 छक्के

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम टॉप पर हैं। उन्होंने 15 पारियों में 43 छक्के लगाए हैं। 204.72 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 135* है। इस वह शानदार फॉर्म में नज़र आ आए, इस हैदराबाद का सफ़र एलिमिनेट में ही खत्म हो गया।

1. वैभव सूर्यवंशी-  72 छक्के

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा स्टार का नाम भी शामिल है। उन्होंने 16 पारियों में  इस दौरान 72 छक्के लगाए है साथ 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 103 है। इस साल वह बढ़िया फॉर्म में नज़र आए हैं। इस साल राजस्थान को GT ने क्वालीफायर 2 में विकेट से हराया।

(Note: यह रिजल्ट 31 मई 2026 को फाइनल मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड है।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version