IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। आईपीएल 2025 सीजन में CSK की टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इसके चलते यह टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही है। इस सीजन में चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का ही प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इस बीच अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने इस टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन में उन्होंने अपने 14 मैचों में खेलते हुए कुल 24 विकेट लिए हैं। आइए ऐसे में आईपीएल के एक संस्करण में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. ड्वेन ब्रावो :-
इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्रावो ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। उस सीजन में उन्होंने 18 मैचों में कुल 32 विकेट लिए थे। इसके अलावा यह आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी भी गेंदबाज के द्वारा लिए गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट हैं।

उनके अलावा भी आरसीबी के लिए खेलते हुए गेंदबाज हर्षल पटेल ने साल 2021 में भी 32 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा साल 2013 के आईपीएल सीजन के फाइनल में चेन्नई की टीम को फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी।
2. ड्वेन ब्रावो :-
इस मामले में दूसरे स्थान पर भी कैरेबियाई दिग्गज ब्रावो का नाम आता है। उन्होंने साल 2015 के आईपीएल सीजन में 17 मैचों में 16.38 की गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए थे। उस समय उनको दूसरी बार ‘पर्पल कैप’ भी मिली थी।

तब उस सीजन में इस मध्यम गति के गेंदबाज ने 8.14 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। वहीं इस आईपीएल सीजन में भी चेन्नई की टीम उपविजेता रही थी और तब भी उनको फाइनल में फिर से मुंबई की टीम ने ही हराया था। इसके अलावा फाइनल मैच में ब्रावो ने 2 विकेट लिए थे।
3. इमरान ताहिर :-
साल 2019 के आईपीएल सीजन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने भी चेन्नई की टीम के लिए ही खेलते हुए पर्पल कैप जीती थी। उस सजन में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

उस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 16.57 की गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए थे। तब उनकी इकॉनमी (6.69) की रही थी। इसके अलावा यह अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज आईपीएल के इतिहास के सबसे उम्रदराज ‘पर्पल कैप’ विजेता भी बने थे।
4. नूर अहमद :-
आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में उनके स्टार स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए सीजन के पहले ही मैच में 4 विकेट (4/18) ले लिए थे।

वहीं आईपीएल में यह उनका अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 के सीजन में 2 बार 4-4 विकेट लिए और 17 की गेंदबाजी औसत से कुल 24 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी 8.16 की रही है। यहां पर हम आपको बता देना चाहते हैं कि आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की टीम अंक तालिका में पहली बार आखिरी पायदान पर भी रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







