Wednesday, June 17

आईपीएल में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो कई गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इस लीग में अलग पहचान बनाई है। कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक-दो सीजन नहीं, बल्कि लगातार कई वर्षों तक विकेट चटकाकर अपनी टीमों की सफलता में अहम योगदान दिया।

आईपीएल 2026 के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल टॉप पर बने हुए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार और सुनील नरेन भी 200 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस सूची में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है, जो आईपीएल में गेंदबाजी के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन हैं।

ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

1. युजवेंद्र चहल – 233 विकेट

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 से 2026 तक 188 मैचों में 23.24 की औसत और 17.32 की स्ट्राइक रेट से 233 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 5/40 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इस दौरान उन्होंने 8.05 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार – 226 विकेट

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2011 से 2026 तक 206 मैचों में 26.16 की औसत और 20.35 की स्ट्राइक रेट से 226 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/19 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.71 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

3. सुनील नरेन – 207 विकेट

सुनील नरेन आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2012 से 2026 तक 202 मैचों में 25.41 की औसत और 22.46 की स्ट्राइक रेट से 207 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 5/19 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इस दौरान उन्होंने 6.78 की शानदार इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

4. पीयूष चावला – 192 विकेट

पीयूष चावला आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2008 से 2024 तक 192 मैचों में 26.60 की औसत और 20.05 की स्ट्राइक रेट से 192 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/17 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.96 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

5. रविचंद्रन अश्विन – 187 विकेट

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2009 से 2025 तक 221 मैचों में 30.22 की औसत और 25.18 की स्ट्राइक रेट से 187 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 4/34 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.20 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

6. जसप्रीत बुमराह – 187 विकेट

जसप्रीत बुमराह आईपीएल इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 से 2026 तक 158 मैचों में 23.74 की औसत और 19.41 की स्ट्राइक रेट से 187 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/10 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.33 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

7. ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट

ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2008 से 2022 तक 161 मैचों में 23.82 की औसत और 17.04 की स्ट्राइक रेट से 183 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 4/22 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 8.38 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

8. रविंद्र जडेजा – 180 विकेट

रविंद्र जडेजा आईपीएल इतिहास में आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2008 से 2026 तक 268 मैचों में 30.36 की औसत और 23.63 की स्ट्राइक रेट से 180 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/16 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.70 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

9. राशिद खान – 179 विकेट

राशिद खान आईपीएल इतिहास में नौवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2017 से 2026 तक 153 मैचों में 23.92 की औसत और 19.72 की स्ट्राइक रेट से 179 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 रहा है और इस दौरान उन्होंने 7.27 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। राशिद को आईपीएल के सबसे प्रभावशाली टी20 स्पिनरों में गिना जाता है।

10. अमित मिश्रा – 174 विकेट

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में दसवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2008 से 2024 तक 162 मैचों में 23.82 की औसत और 19.37 की स्ट्राइक रेट से 174 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/17 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 7.37 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

(Note: यहाँ दिए गए आंकड़े आईपीएल 2026 का फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version