Tuesday, February 17

MS Dhoni Finally Reacts to 5 Litres of Milk Rumour: क्रिकेट के मैदान पर शांत और गंभीर रहने वाले MS धोनी अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे उनकी जिंदगी की सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सालों पुरानी एक मजेदार बात को सामने लाते हुए सभी को हंसा दिया।

धोनी बोले, “चार लीटर दूध थोड़ा ज़्यादा हो जाएगा”

धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं 5 लीटर दूध पीता हूं, ये अब तक का सबसे बेवकूफाना और अजीब झूठ है जो मेरे बारे में फैलाया गया।”

इसके बाद उन्होंने साफ किया, “मैं पहले कभी-कभी दिनभर में एक लीटर दूध पीता था, लेकिन 4 लीटर? वो तो किसी के लिए भी बहुत ज़्यादा है।”

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मजेदार पल का एक छोटा वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया, जिसमें धोनी इस अफवाह का मजाक उड़ाते नजर आए।

लस्सी को लेकर भी किया खुलासा

इसी वीडियो में एक और सवाल धोनी से किया गया कि क्या वो लस्सी वॉशिंग मशीन में बनाते हैं? इस पर हंसते हुए धोनी ने जवाब दिया कि उन्हें लस्सी पसंद ही नहीं है। उनके इस जवाब ने सभी को हंसा दिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

यहाँ देखें वीडियो:

43 साल की उम्र में भी फिटनेस में कोई कमी नहीं

भले ही धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में उनका जादू आज भी कायम है। इस सीज़न में घुटनों की चोट को बेहतर तरीके से मैनेज करते हुए वह विकेट के पीछे शानदार स्टंपिंग करते दिख रहे हैं।

बल्लेबाज़ी की बात करें तो धोनी ने अब तक 8 मैचों में 134 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी ऊपर है, जो इस उम्र में बेहद प्रभावशाली है।

कप्तान के तौर पर फिर से टीम की कमान संभाली

ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के चलते धोनी को फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक जीत मिली है। पूरी सीज़न में अब तक CSK ने 8 में से 6 मैच गंवाए हैं और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।

अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो बचे हुए सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे, जो कि किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version