Tuesday, June 16

चंडीगढ़ का महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आता हैं। यह पंजाब का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम भारत के आधुनिक ग्राउंड में से हैं। इस स्टेडियम को साल 2021 में बनवाकर तैयार कर दिया गया था। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 38000 के आसपास है। यह स्टेडियम कुछ यादगार मैचों का गवाह बना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस स्टेडियम में किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

Maharaj Yadvendra Singh International Stadium Pitch Report

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। मुल्लांपुर की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है।

मुल्लांपुर की पिच पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं। शुरुआती कुछ ओवरों के बाद यह इंडिया का सबसे फ्लैट विकेट में से एक हैं। जहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी ठीक ठाक बड़ी हैं लेकिन विकेट फ्लैट हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस- टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 168.91

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 187

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 167

टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 7 (63.64%)

टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम के चांस– 4 (36.36%)

महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड

महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 11 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 5 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने और 6 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।

टोटल मैच- 11

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 5

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 6

नो रिजल्ट- 0

हाईएस्ट स्कोर- 228/5 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस

लोएस्ट स्कोर- 95/10 कोलकता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

हाईएस्ट टोटल चेस- 177/6 पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 111/10 पंजाब किंग्स बनाम कोलकता नाईट राइडर्स

Most Asked FAQs

1. आईपीएल में महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 228 रन है, जो कि मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड केकेआर के नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मात्र 95 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 177 रन का है, जो कि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की विकेट काफी बैटिंग फ्रेंडली है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version