Monday, February 2

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अपने टीम में बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड करके शामिल करने के मूड में हैं। क्यूंकि अब इससे पहले ही मुंबई इंडियंस ने पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंड शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस टीम ने वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को भी गुजरात टाइटंस टीम से ट्रेड कर लिया है।

मुंबई इंडियंस ने किया शेरफान रदरफोर्ड को ट्रेड :-

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने कैरेबियाई बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ की रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। वहीं अब मुंबई इंडियंस ने भी उनको 2.6 करोड़ में ही अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शेरफान रदरफोर्ड ने 13 मैचों में कुल 291 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 157 की रही थी।

Shardul Thakur
Shardul Thakur

इसके अलावा कैरेबियाई बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं यह कैरिबियाई बल्लेबाज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 23 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 137.37 की स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े शार्दुल ठाकुर :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस बार आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। लेकिन अब इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इसके चलते हुए अब मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ट्रेड कर लिया है। वहीं इस बार शार्दुल को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में टीम में शामिल किया है। इसके चलते हुए अब वह पहली बार मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version