Wednesday, February 18

Mumbai Indians ने IPL 2025 से पहले इंग्लैंड के Carl Hopkinson को अपनी टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वह न्यूजीलैंड के जेम्स पैमेंट की जगह लेंगे, जो सात सालों से यह भूमिका निभा रहे थे।

कार्ल हॉपकिंसन सर्किट के सबसे अनुभवी और सफल कोचों में से एक हैं, जो पिछले एक दशक में वनडे और टी20 अन्तर्राष्ट्रीय में अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान इंग्लैंड की पुरुष टीम की व्हाइट बॉल सेटअप का हिस्सा रहे हैं। हॉपकिंसन ने इंग्लैंड के साथ सात साल बिताए, टीम को 2019 वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने में मदद की और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ कैबिनेट में एक और खिताब जोड़ा।

43 वर्षीय ने पिछले महीने इंग्लैंड से नाता तोड़ लिया, जब ब्रेंडन मैक्कुलम को इंग्लैंड के सभी प्रारूपों का हेड कोच बनाया गया। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के साथ भी काम किया था। अपने कोचिंग करियर से पहले वह एक बल्लेबाज थे, जिन्होंने 64 फर्स्ट क्लास के खेल, 92 लिस्ट ए और 28 टी20 मुकाबले खेले थे। वह इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स का हिस्सा थे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले किए अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में लगभग पूरा बदलाव किया है। उन्होंने सबसे पहले हेड कोच मार्क बाउचर की जगह महेला जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी कराई, जो इससे पहले डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे थे।

इसके अलावा, उन्होंने पारस महाम्ब्रे को भी बॉलिंग कोच नियुक्त किया, जो वर्तमान बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर जयवर्धने के नेतृत्व में काम करेंगे।

पिछले सीजन पहली बार प्वॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस इस साल हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगी और चार सालों के खिताब के सूखे को समाप्त करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में आखिरी बार आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से वह सिर्फ एक ही बार प्लेऑफ में पहुँच सके हैं। आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम ने ऑक्शन में भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है और अनुभवी कोचिंग स्टाफ के साथ वह अपने कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जीतने के लिए तैयारियां कर रहे होंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version