Thursday, June 18

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।

यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए MI vs CSK मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) ने लगातार मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वापसी करते हुए इस राइवलरी को पूरी तरह संतुलित कर दिया।

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए 39 मैचों के रिजल्ट देखें तो मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई 18 मैच जीत चुकी है।

ये है IPL में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टाइमलाइन और रिजल्ट

IPL 2008: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

23 अप्रैल 2008: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 रन से जीत दर्ज की
14 मई 2008: मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2009: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

18 अप्रैल 2009: मुंबई इंडियंस ने 19 रन से जीत दर्ज की
16 मई 2009: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2010: चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैच जीते, मुंबई इंडियंस ने 1 मैच जीता

25 मार्च 2010: मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
6 अप्रैल 2010: चेन्नई सुपर किंग्स ने 24 रन से जीत दर्ज की
25 अप्रैल 2010: चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 रन से जीत दर्ज की

IPL 2011: मुंबई इंडियंस ने 1 मैच जीता

22 अप्रैल 2011: मुंबई इंडियंस ने 8 रन से जीत दर्ज की

IPL 2012: मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते, चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मैच जीता

4 अप्रैल 2012: मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
6 मई 2012: मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट से जीत दर्ज की
23 मई 2012: चेन्नई सुपर किंग्स ने 38 रन से जीत दर्ज की

IPL 2013: मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते, चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मैच जीता

6 अप्रैल 2013: मुंबई इंडियंस ने 9 रन से जीत दर्ज की
5 मई 2013: मुंबई इंडियंस ने 60 रन से जीत दर्ज की
21 मई 2013: चेन्नई सुपर किंग्स ने 48 रन से जीत दर्ज की
26 मई 2013: मुंबई इंडियंस ने 23 रन से जीत दर्ज की

IPL 2014: चेन्नई सुपर किंग्स ने सभी 3 मैच जीते

25 अप्रैल 2014: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
10 मई 2014: चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
28 मई 2014: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2015: मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते, चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मैच जीता

17 अप्रैल 2015: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
8 मई 2015: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
19 मई 2015: मुंबई इंडियंस ने 25 रन से जीत दर्ज की
24 मई 2015: मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत दर्ज की

IPL 2018: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

7 अप्रैल 2018: चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज की
28 अप्रैल 2018: मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने सभी 4 मैच जीते

3 अप्रैल 2019: मुंबई इंडियंस ने 37 रन से जीत दर्ज की
26 अप्रैल 2019: मुंबई इंडियंस ने 46 रन से जीत दर्ज की
7 मई 2019: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
12 मई 2019: मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत दर्ज की

IPL 2020: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

19 सितंबर 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
23 अक्टूबर 2020: मुंबई इंडियंस ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2021: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

1 मई 2021: मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
19 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत दर्ज की

IPL 2022: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

21 अप्रैल 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की
12 मई 2022: मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों मैच जीते

8 अप्रैल 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
6 मई 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मैच जीता

14 अप्रैल 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत दर्ज की

IPL 2025: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता

23 मार्च 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
20 अप्रैल 2025: मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की

IPL 2026: इस सीजन में दो मैच खेले जाएंगे

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मुकाबला 3 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version