Nicholas Pooran’s IPL journey: निकोलस पूरन, वेस्टइंडीज का वह बल्लेबाज, जिसे दुनिया टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक हिटर्स में से एक मानती है। जब वह लय में आते हैं, तो गेंदबाजों के लिए बच निकलना नामुमकिन हो जाता है।
उनकी बल्लेबाजी में जो आक्रामकता है, वही उन्हें IPL में टीमों के लिए बेहद अहम बनाती है। यही वजह है कि उनके कुछ उतार-चढ़ाव भरे सीजन के बावजूद, फ्रेंचाइजी उन पर दिल खोलकर पैसा लुटाती रही हैं। आइए, नजर डालते हैं कि अब तक निकोलस पूरन किन-किन IPL टीमों के लिए खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
निकोलस पूरन की IPL टीमें

पूरन के IPL सफर की शुरुआत 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ हुई थी, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2018 में वह अनसोल्ड रहे। फिर 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने उन पर भरोसा जताया और वह तीन सीजन तक इसी टीम का हिस्सा रहे।
2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन एक ही सीजन बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। IPL 2023 से LSG के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अब 2025 के लिए उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।
पूरन का IPL सफर, टीम और प्रदर्शन
2017 – मुंबई इंडियंस की टीम में 30 लाख में खरीदे गए, लेकिन उन्हे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
2019 – किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में वह 4.2 करोड़ में खरीदे गए, पहली बार IPL खेलने का मौका मिला।
2020 – किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस सीजन उन्होंने 353 रन बनाए, सीजन में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रहे।
2021 – पंजाब किंग्स के लिए उनका सबसे खराब सीजन रहा, उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए।
2022 – सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में 10.75 करोड़ में खरीदे गए, उन्होंने इस सीजन 144.34 की शानदार स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए।
2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में 16 करोड़ में खरीदे गए, इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 358 रन बनाए।
2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनका सबसे बेस्ट IPL सीजन रहा, जहां उन्होंने 14 मैचों में 178.21 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए।
2025 – लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हे 21 करोड़ में रिटेन, LSG ने उन पर एक बार फिर बड़ा दांव खेला।
LSG के लिए पूरन की क्या है अहमियत?
पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मध्यक्रम के सबसे बड़े हथियार हैं। उनका काम मैच फिनिश करना और विपक्षी टीमों की बॉलिंग लाइन-अप को तहस-नहस करना है। विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के कारण वह टीम के लिए दोहरी भूमिका निभाते हैं।
निकोलस पूरन उन खिलाड़ियों में से हैं जो प्रेशर में बेहतर खेलते हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं, खासकर मुश्किल परिस्थितियों में। आईपीएल 2020 में भी उन्होंने पंजाब के लिए 25 छक्के लगाए थे, जिससे उनकी बड़ी हिटिंग क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में किया है रिटेन
पूरन का अनुभव LSG के ड्रेसिंग रूम में भी काफी मायने रखता है। उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी की है और युवाओं को गाइड करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
IPL ऑक्शन में पूरन की कीमत
IPL नीलामी में पूरन का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। 2018 में अनसोल्ड रहने के बाद, अगले ही साल वह करोड़ों के खिलाड़ी बन गए।
2017 (मुंबई इंडियंस) – 30 लाख
2019-2021 (पंजाब किंग्स) – 4.2 करोड़
2022 (सनराइजर्स हैदराबाद) – 10.75 करोड़
2023-2024 | लखनऊ सुपर जायंट्स) – 16 करोड़
2025 (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 21 करोड़ |
लखनऊ के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं पूरन
2025 में पूरन को नीलामी में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। LSG ने बिना जोखिम लिए उन्हें सीधे रिटेन कर लिया, और वह IPL इतिहास के सबसे महंगे रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक बन गए।
पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह गेंदबाजों पर दबाव बनाकर छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं और IPL में कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं। हालांकि उनके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव रहे हैं, लेकिन जब वह लय में होते हैं, तो मैच का पासा पलटना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होती।
निकोलस पूरन का IPL सफर गजब का रहा है
अनसोल्ड रहने से लेकर 21 करोड़ रुपये में रिटेन होने तक। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वह एक मैच फिनिशर, एक्सपीरियंस्ड लीडर और विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में तगड़ा योगदान देंगे। IPL 2025 में उन पर नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि जब पूरन का बल्ला चलता है, तो सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि पूरी विपक्षी टीम हिल जाती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

