आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से ,मैच विनिंग पारी खेली। इस फ़ाइनल मैच में कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिससे RCB ने इस मुकाबले को 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। यह IPL फाइनल में कोहली का पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी था। इस कड़ी में हम आपको IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में सब कुछ बताएंगे।
3. फाफ डुप्लेसिस
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए फाफ डुप्लेसिस ने 2021 के आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त फाफ का उम्र 37 साल और 94 दिन के थे। इस साल CSK की टीम विजेता चौथी बार चैंपियन बनी थी।
2. विराट कोहली
विराट एक तरफ से शानदार लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे और टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट लगातार गिरते रहे। मैच में थोड़ी हलचल तब आई जब राशिद खान ने एक ही ओवर में रजत और कुणाल दोनों पवेलियन का रास्ता दिखने सफल हुए।
हालांकि, इसके बाद टिम डेविड ने विराट का अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने बेहद संयम के साथ खेलते हुए कोई जल्दबाज़ी नहीं दिखाई। विराट ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अंत तक क्रीज़ पर डटे रहे। आखिरकार उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही मैदान छोड़ा।
विराट कोहली ने 37 साल और 207 दिन की उम्र में आईपीएल फाइनल 2026 में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। वह आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।
1. अनिल कुंबले
अनिल कुंबले आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। उस वक्त कुंबले 38 साल और 219 दिन के थे। इस साल डेक्कन चार्जर्स की टीम विजेता बनी थी।







