Wednesday, June 17

प्रियांश आर्य की तूफानी फिफ्टी ने PBKS को 220 रन के लक्ष्य के चेज में मजबूत स्थिति में ला दिया।

मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) ने धमाकेदार शुरुआत की और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य इस शानदार शुरुआत के हीरो बने। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया।

पावरप्ले के दौरान पंजाब ने बिना विकेट खोए 6 ओवरों में 93 रन बना दिए, जिससे टीम पूरी तरह मैच में आगे नजर आई। प्रियांश आर्य ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए SRH के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

प्रियांश आर्य ने दिखाई आक्रामक बल्लेबाजी

इस मुकाबले में प्रियांश आर्य ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 20 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 285.0 रही, जो उनकी आक्रामकता को साफ दिखाती है।

उन्होंने पारी की शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेलने शुरू कर दिए और पॉवरप्ले के अंदर ही मैच का रुख बदल दिया। यह फिफ्टी पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बन गई है। इस मामले में केएल राहुल का नाम पहले स्थान पर है, जिन्होंने आईपीएल 20218 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

प्रभसिमरन सिंह ने दिया बेहतरीन साथ

दूसरे छोर से प्रभसिमरन सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए।

दोनों बल्लेबाजों के बीच तेज साझेदारी ने SRH के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पॉवरप्ले में ही जीत की नींव

6 ओवर में 93 रन बनाकर पंजाब किंग्स ने मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। अब टीम को जीत के लिए 127 रन की जरूरत है और 14 ओवर बाकी हैं।

इस तरह की शुरुआत के बाद SRH के लिए मैच में वापसी करना आसान नहीं होगा, क्योंकि PBKS के बल्लेबाज पूरी लय में नजर आ रहे हैं।

IIPL में पंजाब किंग्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

  1. 14 गेंदें – केएल राहुल बनाम दिल्ली, चंडीगढ़, 2018
  2. 16 गेंदें – प्रियांश आर्य बनाम हैदराबाद, मुल्लांपुर, 2026*
  3. 17 गेंदें – निकोलस पूरन बनाम हैदराबाद, दुबई, 2020
  4. 18 गेंदें – प्रभसिमरन सिंह बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2024
  5. 19 गेंदें – प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई, मुल्लांपुर, 2025
  6. 19 गेंदें – डेविड मिलर बनाम राजस्थान, शारजाह, 2014
  7. 19 गेंदें – केएल राहुल बनाम चेन्नई, चंडीगढ़, 2019

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version