Thursday, June 18

Shivang Kumar: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बीते दिन गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के छठे मैच में स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू का मौका दिया था। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था। इस मैच के साथ ही शिवांग ने आईपीएल में अपना डेब्यू भी किया था।

इसके अलावा 26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश राज्य से आते हैं। वहीं कलाई के इस स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से तीन लिस्ट-ए मैच भी खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 14.30 की गेंदबाजी औसत के साथ 10 विकेट भी लिए हैं।

ऑक्शन में शिवांग को एसआरएच ने 30 लाख रुपये में खरीदा :-

इसके अलावा शिवांग कुमार गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। क्यूंकि इसी साल छह जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में उन्होंने 67 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने आठ जनवरी 2026 को कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर पांच विकेट भी लिए थे।

Shivang Kumar
Shivang Kumar

इसके अलावा अभी तक वह अपने करियर में 4 टी20 मैच भी खेल चुके हैं। इनमें खेलते हुए उनको 4 विकेट भी मिले हैं। इसके चलते हुए आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया था। इसके अलावा केवल सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट को उनपर कुछ ज्यादा ही भरोसा है।

कप्तान ईशान ने भी की शिवांग की तारीफ :-

इसके अलावा मैच के टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने भी शिवांग कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि, “इस मैच के लिए हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है। इसके चलते हुए हमारे लिए मैच में विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे। क्यूंकि उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है जिस कारण हमने उन्हें मौका दिया है।”

Shivang Kumar
Shivang Kumar

इसके अलावा टॉस जीतकर केकेआर ने एसआरएच को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जबकि केकेआर की टीम ने इस मैच के लिए अपनी इंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन एसआरएच की टीम ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है। लेकिन इस मैच में वह काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 41 रन खर्च किए हैं। लेकिन इस बीच उनको कोई भी विकेट नहीं मिला है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version