IPL 2025: आईपीएल 2025 पर इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का साफ असर देखा जा रहा है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच को रद्द कर दिया गया। इसके चलते हुए अब सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार बैठक कर रही है।

क्यूंकि यह मैच धर्मशाला में खेला गया था। इसके बाद अब वहां से सभी को बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद अब बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के लिए ऊना से एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।

इस हमले के बाद BCCI ने क्या कहा :-

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के द्वारा किए गए हमले के बाद इस मैच को रद्द करने के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि. “इस बीच हम सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं। इस समय मैच को रद्द कर दिया गया है।

PBKS
PBKS

इसके अलावा धर्मशाला के पूरे क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। लेकिन अभी जारी इन हालातों को देखकर आईपीएल लीग के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला आज (शुक्रवार) को लिया जा सकता है। क्यूंकि इस समय हमारे लिए सबसे बड़ी बात सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर है।” वहीं इस समय भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालत बने हुए हैं।

पंजाब की पारी में रोका गया था यह मैच :-

आईपीएल 2025 सीजन में 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में टॉस को जीतकर पंजाब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तब बल्लेबाजी करने के लिए आए पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Prabhsimran Singh
Prabhsimran Singh

क्यूंकि इन दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की। इस मैच में प्रियांश आर्य 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद मैच को रोक दिया गया था। वहीं तब शुरुआत में तकनीकी खामी का हवाला देते हुए मैच को रोकने की खबर सामने आई। इसके बाद दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को लेकर मैच को रद्द कर दिया गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version